LIVE NOW
Today’s Live Breaking Updates : मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार, 4 नई सीधी उड़ानों की आज होगी शुरुआत

Ads

Today's Live Breaking Updates : मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार, 4 नई सीधी उड़ानों की आज होगी शुरुआत

  •  
  • Publish Date - August 9, 2026 / 09:07 AM IST,
    Updated On - August 9, 2026 / 09:08 AM IST

Today's Live Breaking Updates / Image Source : FILE

Today’s Live Breaking Updates :  मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में आज 4 नई सीधी हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी। भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच उड़ानें शुरू की जाएंगी। भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई हवाई सेवाओं का संचालन अलायन्स एयर करेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार भी मौजूद रहेंगे। मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति के तहत इन सेवाओं के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हर राउंड ट्रिप पर राज्य शासन 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) देगा।