Petrol Diesel Price Today 09 August 2026: 8.41 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी 11.52 रुपए की कटौती, मिली राहत तो जनता बोली- आ गए अच्छे दिन

Ads

Petrol Diesel Price Today 09 August 2026: 8.41 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी 11.52 रुपए की कटौती, मिली राहत तो जनता बोली- आ गए अच्छे दिन

  •  
  • Publish Date - August 9, 2026 / 09:01 AM IST,
    Updated On - August 9, 2026 / 09:04 AM IST

Petrol Diesel Price Today 09 August 2026: 8.41 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी 11.52 रुपए की कटौती, मिली राहत तो जनता बोली- आ गए अच्छे दिन/ Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत में ₹2.20 प्रति लीटर की कटौती
  • हाई-स्पीड डीजल (HSD) में ₹1.50 प्रति लीटर की कटौती
  • कल फिर जारी होगी पेट्रोल—डीजल की नई कीमत

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 09 August 2026:  रोजाना तेजी से बढ़ती महंगाई के चलते आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। रोजाना दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों की कीमतें बदल रही है। महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव होना है, क्योंकि अधिकतर सामानों का परिवहन डीजल वाहनों से ही किया जाता है। ऐसे में खुदरा बाजार में महंगाई बढ़ना जायज है। लेकिन इस बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है।

पेट्रोल 8.41 और डीजल 11.52 रुपए सस्ता

Petrol Diesel Price Today 09 August 2026:  मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 2.20 रुपए और डीजल के रेट में 1.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने का ऐलान किया है। दाम कम होने के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल 327.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल 380.86 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिलेगा। लेकिन बात करें पिछले 1 अगस्त से अभी तक कम हुई कीमतों की तो जनता को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने पिछले एक हफ्ते में पेट्रोल के दाम में 8.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल के रेट में 11.52 प्रति लीटर कमी की है।

पिछले एक हफ्ते में कितना बदला रेट

तारीख पेट्रोल (PKR/लीटर) हाई-स्पीड डीजल HSD (PKR/लीटर) बदलाव
1 अगस्त 336.03 392.38
2 अगस्त 336.03 392.38 कोई बदलाव नहीं
3 अगस्त 336.03 392.38 कोई बदलाव नहीं
4 अगस्त 331.75 387.86 कमी
5 अगस्त 331.75 387.86 कोई बदलाव नहीं
6 अगस्त 331.75 387.86 कोई बदलाव नहीं
7 अगस्त 329.82 382.36 पेट्रोल ₹3.19, डीजल ₹1.50 सस्ता
8 अगस्त 327.62 380.86 पेट्रोल ₹2.20, डीजल ₹1.50 सस्ता

3 अप्रैल को सबसे महंगा था डीजल

बता दें कि HSD की कीमत 3 अप्रैल को दर्ज किए गए 520.35 रुपए के उच्चतम स्तर से नीचे आई है। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद इसकी कीमत 281 रुपए प्रति लीटर से बढ़ना शुरू हुई थी। मार्च के पहले सप्ताह में 266 रुपए से बढ़ना शुरू होने के बाद पेट्रोल की कीमत 3 अप्रैल को 458.41 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

इससे पहले, पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोज़ाना तय की जाएंगी। सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी, साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावट के बीच ईंधन बचाने के उपाय भी कर रही थी। संघीय सरकार ने अप्रैल में सब्सिडी वाला ईंधन उपलब्ध कराने के लिए लक्षित राहत उपायों की भी घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल की नई कीमत कितनी है?

नई कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत ₹327.62 प्रति लीटर हो गई है।

हाई-स्पीड डीजल की नई कीमत कितनी है?

HSD डीजल की कीमत घटकर ₹380.86 प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत में कितनी कटौती हुई है?

पेट्रोल ₹2.20 प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल ₹1.50 प्रति लीटर सस्ता किया गया है।

पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तान में पेट्रोल कितना सस्ता हुआ?

1 अगस्त से 8 अगस्त के बीच पेट्रोल की कीमत में कुल ₹8.41 प्रति लीटर की कमी हुई है।

पिछले एक हफ्ते में डीजल कितना सस्ता हुआ?

इसी अवधि में हाई-स्पीड डीजल की कीमत ₹11.52 प्रति लीटर कम हुई है।