Bhopal Meat Dukaan Band
भोपाल : Bhopal Meat Dukaan Band : देश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भोपाल नगर निगम ने एक अहम आदेश जारी किया है, जिसके तहत 15 अगस्त को राजधानी भोपाल की नगर निगम सीमा क्षेत्र में आने वाली सभी मीट दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
नगर निगम के इस सख्त आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी विक्रेता इस दौरान अपनी दुकान खोलकर मीट बेचते हुए पाया गया, तो उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। Meat Shop Closure प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ-साथ उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित मीट विक्रेताओं की ही होगी।
15 अगस्त के अलावा, नगर निगम ने आगामी त्योहारों पर भी मीट बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है, जिसके तहत 4 सितंबर को जन्माष्टमी, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 22 सितंबर को डोल ग्यारस के दिन भी मीट दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम के निर्देशानुसार, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भी मीट दुकानों को बंद रखने का प्रतिबंध लागू रहेगा। 26 अक्टूबर को भी महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन भी भोपाल में मीट दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी।
इन्हें भी पढ़ें:-