MP Weather Alert / Image Source : screengrab
भोपाल : MP Weather Alert देश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है और अलग-अलग हिस्सों में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में भी मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेजी से सक्रिय हो गई हैं। मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों दतिया, रीवा और सीधी में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पास बने नए साइक्लोनिक सर्कुलेश के प्रभाव से इन प्रभावित क्षेत्रों में 4 इंच तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जहाँ दतिया, रीवा और सीधी में हेवी रेन की चेतावनी है, वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत प्रदेश के बाकी जिलों में बादलों की मौजूदगी के बीच हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
राज्य में बीते दो दिनों से लगातार कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को नरसिंहपुर में 3 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि शुक्रवार को शिवपुरी में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए थे और पिछोर क्षेत्र में महुअर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। MP Monsoon Update मध्य प्रदेश में लगातार हो रही इस बारिश और मौसम प्रणाली के प्रभाव को देखते हुए आने वाले दिनों में भी मानसूनी गतिविधियां बने रहने की संभावना है।
इन्हें भी पढ़ें:-