Uttarakhand News: ‘इस देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं’, रामलीला मैदान के ‘शुद्धीकरण’ पर भड़के खरगे, कहा- ‘मेरा अपमान किया गया’

Uttarakhand News: ‘इस देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं’, रामलीला मैदान के ‘शुद्धीकरण’ पर भड़के खरगे, कहा- 'मेरा अपमान किया गया'

Uttarakhand News: ‘इस देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं’, रामलीला मैदान के ‘शुद्धीकरण’ पर भड़के खरगे, कहा- ‘मेरा अपमान किया गया’

Uttarakhand News | Photo Credit: AI

Modified Date: August 13, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: August 13, 2026 12:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘विजय शंखनाद रैली’ में भाषण दिया था
  • श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास संगठन ने उसी मंच पर हवन कर शुद्धिकरण किया
  • राजनीतिक विवाद गहराया और संसद में भी हंगामा हुआ

हल्द्वानी: Uttarakhand News 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में हुई ‘विजय शंखनाद रैली’ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाषण दिया था। जिसके बाद अब इस जगह को शुद्धिकरण के लिए हवन किया। अब इसको लेकर राजनीति गरमा गई है। इसे लेकर आज संसद में भी हंगामा हुआ।

Ramlila Maidan Haldwani राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान खड़गे ने कहा कि मैं अपने एससी होने को मुद्दा नहीं बनाता, शुद्धीकरण करके मेरा अपमान किया गया। खड़गे ने कहा, ‘बड़े दुःख के साथ कहना पड़ता है मैं हल्द्वानी में पब्लिक स्पीच में रामलीला मैदान में भाषण दिया। लाखों लोग वहां पर थे। उस वक्त मैंने किसी समाज का किसी धर्म का नाम नहीं लिया सिर्फ मैं लोगों के समस्याओं को वहां पर बताया, लेकिन मेरे स्पीच होने के बाद कल उन लोगों ने हवन करके उस स्टेज का शुद्धीकरण का काम किया।’

इस देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं: खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम पहले से ही यह बोल रहे हैं कि इस देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है। धर्म के नाम पर सभी को बांटा जा रहा है और वहां पर हवन करने की क्या जरूरत थी। रामलीला मैदान में सार्वजिक कार्यक्रम होते हैं। हर पार्टी के लोग यहां कार्यक्रम करते हैं, लेकिन उन्होंने जो किया एक तो हिंदू धर्म के खिलाफ किया और दूसरा उन्होंने देश को बांटने का और जातियों-जातियों का झगड़ा लगाने का काम वो लोग कर रहे हैं।”

10 अगस्त को किया गया हवन

बता दें कि श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास संगठन के सदस्यों ने 10 अगस्त को यह हवन किया। इसमें उन्होंने स्थल के राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि खड़गे के 8 अगस्त के संबोधन के दौरान विवादास्पद नारे लगाए गए थे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।