IBC Vande Bharat: दूसरे चरण के मतदान में भी बंगाल में जारी रहा सियासी संग्राम, आती रहे हिंसा की ख़बरें, अब हर किसी को नतीजों का इंतज़ार..
West Bengal Election Latest Update: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 दूसरे चरण में हिंसा, EVM विवाद और राजनीतिक टकराव, नतीजों का इंतजार बढ़ा
West Bengal Election Latest Update || Image- IBC24 Vande Bharat
- बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में कई जगह हिंसा और झड़पें
- EVM खराबी और एजेंटों को बाहर निकालने के आरोप लगे
- ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच तीखा राजनीतिक टकराव
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा और बेहद गरम राजनीतिक इम्तिहान देखने को मिला। (West Bengal Election Latest Update) दूसरे चरण के तहत 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, लेकिन इस दौरान कई जगहों से हिंसा, टकराव और आरोप-प्रत्यारोप की तस्वीरें सामने आईं, जिसने पूरे राज्य के सियासी माहौल को गर्म कर दिया। इसी बीच फाल्ता क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा री-पोलिंग कराने की संभावना भी जताई गई है।
कई जगहों से सामने आई हिंसा की ख़बरें
बंगाल में मतदान के दौरान कई स्थानों पर तनावपूर्ण हालात देखने को मिले। कहीं बूथों पर फर्जी एजेंटों को लेकर हाथापाई और लात-घूंसे चले, तो कहीं सुरक्षाबलों और मतदाताओं के बीच धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आईं। हुगली के खानकुल में TMC और ISF समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जबकि नादिया में BJP एजेंटों ने हमले का आरोप लगाते हुए खुद को घायल बताया।
सीआरपीएफ कर्मियों से उलझते रहें नेता
हावड़ा के बाली क्षेत्र में EVM में तकनीकी खराबी के बाद मतदाताओं का गुस्सा भड़क उठा और भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद CRPF को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं डायमंड हार्बर के फाल्ता में आरोप लगे कि EVM मशीन पर BJP के बटन को टेप लगाकर बंद कर दिया गया था। (West Bengal Election Latest Update) इसी बीच BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल और पोलिंग अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। आरोप है कि उनके एजेंट को बूथ से बाहर निकाल दिया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया और पुलिस व सुरक्षा बलों को बीच-बचाव करना पड़ा।
सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ लगे ‘चोर-चोर’ के नारे
राजनीतिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और केंद्रीय सुरक्षाबलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य पुलिस को किनारे कर CRPF बूथों पर नियंत्रण कर रही है और विपक्षी दल के रूप में काम कर रही है। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को रातभर निशाना बनाया गया। सबसे तीखा राजनीतिक टकराव भवानीपुर में देखने को मिला, जहां ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे सुवेंदु अधिकारी को TMC समर्थकों ने घेर लिया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। जवाब में सुवेंदु अधिकारी ने ‘जय श्री राम’ और ‘हिंदू-हिंदू भाई-भाई’ के नारे लगाए और प्रदर्शनकारियों को बांग्लादेशी करार दिया, जिससे माहौल और गरमा गया।
इसी बीच सियासी बयानबाज़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है। TMC ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि यदि 4 मई को ममता बनर्जी की जीत होती है, तो प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया जाए। (West Bengal Election Latest Update) गौरतलब है कि इन 142 सीटों में से पिछली बार 123 सीटों पर TMC ने जीत दर्ज की थी। अब सवाल यह है कि क्या इस बार ममता बनर्जी अपना गढ़ बचा पाएंगी या भाजपा बड़ी सेंधमारी करने में सफल होगी इसका फैसला 4 मई को आने वाले नतीजे करेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
केंद्र ने दिल्ली के लिए गेहूं खरीद गुणवत्ता मानक में विशेष छूट दी: मुख्यमंत्री
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: योगी आदित्यनाथ
सपा ने दिया उप्र के लोगों को ‘गाली’ देने वाली द्रमुक का साथ : मोदी
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आरजी कर पीड़िता की मां
पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी
बंगाल के मतदाता ‘परिवर्तन’ चाहते हैं : भाजपा नेताओं ने जताया भरोसा

Facebook


