MP Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश की ‘महाभारत’..पांडवों की एंट्री! क्या मल्लिकार्जन खरगे के बयान से बीजेपी को होगा फायदा?
MP Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश की 'महाभारत'..पांडवों की एंट्री! क्या मल्लिकार्जन खरगे के बयान से बीजेपी को होगा फायदा?
भोपाल। MP Assembly Elections 2023 मध्यप्रदेश में ठीक 8 दिन में मतदान होना है और देखिए समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे मध्यप्रदेश महाभारत का कुरुक्षेत्र बनता जा रहा है। कुरुक्षेत्र इसलिए क्योंकि मध्यप्रदेश में अब पांडवों और कौरवों की भी एंट्री हो गई है क्यों और कैसे इस रिपोर्ट में देखिए, समझिए, तीन खास मेहमान हमारे जुड़ चुके हैं।
MP Assembly Elections 2023 मध्यप्रदेश की चुनावी महाभारत में पांडव की इंट्री हो गई है। ये इंट्री हुई है मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान के बाद। आइए पहले सुनाते हैं खरगे का वो बयान जिसके बाद छिड़ गई है महाभारत।
मल्लिकार्जन खरगे ने ये बात मंगलवार को ग्वालियर में सभा के दौरान कही। लेकिन खरगे ये बात भूल गए कि महाभारत का युद्ध जिन दो पक्षों के बीच लड़ा गया था उसमें दूसरी और कौरव थे। खरगे ने मोदी, शिवराज को ED, CBI, IT के साथ जोड़ते हुए पांडव तो बता दिया, लेकिन उनकी इस तुलना को भाजपा ने अपने पक्ष में भुना डाला दमोह के पथरिया में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने खुद के पांडव होने पर गर्व किया। तो वहीं खंडवा में सीएम शिवराज ने कांग्रेस को कौरव बता दिया।
सियासत की महाभारत में जुबानी तीर जीत-हार में बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं। इतिहास गवाह है कि किसी नेता की ओर से की गई एक जुबानी गलती उस पार्टी पर भारी पड़ जाती है और सामने जब नरेंद्र मोदी जैसा नेता हो जिसकी महारत ही विरोधियों के आरोपों को अपने पक्ष में भुनाने की हो तो खरगे का ये बयान भी कांग्रेस के लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या खरगे के बयान ने कांग्रेस को बीजेपी की पिच पर खेलने का मौका दे दिया है? सवाल ये भी उठता है कि चुनाव से आठ दिन पहले बीजेपी को पांडव बताकर खरगे खुद फंस गए हैं क्या मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बीजेपी को फायदा होगा? और सबसे बड़ा सवाल ये कि बीजेपी पर ED, IT, CBI के दुरुपयोग के आरोप पर जनता इस विधानसभा चुनाव में वोटों के जरिए किसके पक्ष में अपनी मुहर लगाती है?

Facebook


