Sushasan Tihar Vivad : ‘वाहवाही के लिए करते हैं बेइज्जती!’ मंच से फटकार पर भड़के कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों को दो टूक चेतावनी

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के दौरान कर्मचारियों को मंच से फटकार लगाने के मामलों पर विवाद गहराता जा रहा है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने इसे कर्मचारियों के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और चेतावनी दी है कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन किया जाएगा।

Sushasan Tihar Vivad : ‘वाहवाही के लिए करते हैं बेइज्जती!’ मंच से फटकार पर भड़के कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों को दो टूक चेतावनी
Modified Date: June 5, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: June 5, 2026 1:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सुशासन तिहार के दौरान कर्मचारियों को सार्वजनिक फटकार पर नाराजगी।
  • कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर जताई आपत्ति।
  • फटकार का सिलसिला नहीं रुका तो आंदोलन और प्रदर्शन की चेतावनी।

रायपुर : Sushasan Tihar Vivad सुशासन तिहार’ के दौरान कई जनप्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने का मामला सामने आया है। नेताओं के इस व्यवहार से कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी आक्रोश और नाराजगी व्याप्त हो गई है। जनप्रतिनिधियों की इस कार्यशैली के विरोध में अब कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है और इस स्थिति पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है।

“वाहवाही लूटने के चक्कर में मंचों से कर्मचारियों को लगाते है फटकार “

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जनप्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मंच से कर्मचारियों की इस तरह सरेआम बेइज्जती को अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।Janpratinidhi Karmachari Vivad  फेडरेशन का आरोप है कि कुछ जनप्रतिनिधि महज अपनी वाहवाही लूटने के चक्कर में मंचों से कर्मचारियों को फटकार लगाने का काम करते हैं। इस तरह के बर्ताव से लगातार काम कर रहे कर्मचारियों का मनोबल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

फेडरेशन करेगा प्रदर्शन

फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि अगर जनप्रतिनिधियों ने मंचों से कर्मचारियों को इस तरह फटकार लगाना तुरंत बंद नहीं किया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। यदि यह सिलसिला नहीं थमा, तो आने वाले दिनों में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.