OnePlus Community Sale 2026: OnePlus की धमाकेदार सेल शुरू होते ही मचा तहलका! स्मार्टफोन और टैबलेट पर ऐसे बंपर ऑफर्स और डिस्काउंट कि खरीदने वालों की लग गई लाइन
OnePlus Community Sale 2026: वनप्लस कम्युनिटी सेल 2026 शुरू हो गई है। जिसमें कंपनी अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो डिवाइस पर आकर्षक ऑफर्स दे रही है। इस सेल में यूजर्स को भारी डिस्काउंट और डील्स का फायदा मिल रहा है। जिससे किफायती दामों पर प्रीमियम OnePlus प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।
(OnePlus Community Sale 2026/ Image Credit: OnePlus)
- OnePlus Community Sale 2026 4 से 10 जून तक लाइव।
- फ्लैगशिप OnePlus 15 और 15R पर बैंक ऑफर्स उपलब्ध।
- Nord सीरीज स्मार्टफोन पर भी भारी छूट मिल रही है।
नई दिल्ली: OnePlus Community Sale 2026: वनप्लस ने अपनी OnePlus Community Sale 2026 शुरू कर दी है जो एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। यह सेल OnePlus India, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर लाइव है। इस दौरान स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे मिल रहे हैं। जिससे ग्राहकों को प्रीमियम डिवाइस सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।
फ्लैगशिप फोन पर आकर्षक ऑफर्स
इस सेल में OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 और OnePlus 15R पर खास छूट दी जा रही है। OnePlus 15 पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जिससे इसकी कीमत 77,999 रुपये से घटकर 74,999 रुपये हो गई है। वहीं OnePlus 15R को बैंक ऑफर के साथ 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा OnePlus 13 सीरीज के फोन भी सेल में उपलब्ध हैं। जिसमें OnePlus 13 की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये और OnePlus 13s की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है।
Nord सीरीज और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर छूट
OnePlus की Nord सीरीज भी इस सेल का हिस्सा है। OnePlus Nord 6 को 40,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा OnePlus Nord CE6 की कीमत 29,999 रुपये और Nord CE6 Lite की कीमत 21,499 रुपये रखी गई है। इन सभी डिवाइसेज पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल रहा है। जिससे कीमत और कम हो सकती है।
टैबलेट और सेल की अवधि
स्मार्टफोन के साथ-साथ OnePlus के टैबलेट्स पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। OnePlus Pad 4 को 3,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। OnePlus Pad Go 2 की कीमत 26,999 रुपये और Pad Lite की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। यह सेल 4 जून से 10 जून 2026 तक चलेगी। जिसमें ग्राहक सीमित समय के लिए इन सभी ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- SpaceX IPO News: Elon Musk का बड़ा फैसला! इश्यू प्राइस में नहीं होगा कोई बदलाव, 135 डॉलर प्रति शेयर पर ही रहेगा फिक्स, बाजार में शुरू हुई नई चर्चा
- MP & MLAs Rebel In TMC : ममता बनर्जी को लग सकता है बड़ा झटका! 60 विधायकों के बाद अब 20 सांसदों के भी पाला बदलने की चर्चा, TMC में मची खलबली
- Jabalpur Couple Viral Video : नर्मदा में नहाने नहीं, पानी में रोमांस करने उतरा कपल! घाट के बीच कर रहे थे ऐसी हरकत, VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Facebook


