CG Budget 2026 For Raipur: राजधानी वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण, बजट में इतने करोड़ रुपए का प्रावधान

CG Budget 2026 For Raipur: संकल्प बजट में राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए परियोजनाओं की घोषणा की गई है।

CG Budget 2026 For Raipur: राजधानी वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण, बजट में इतने करोड़ रुपए का प्रावधान

CG Budget 2026 For Raipur/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 24, 2026 / 10:55 pm IST
Published Date: February 24, 2026 10:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट संकल्प थीम पर प्रस्तुत किया।
  • संकल्प बजट में राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए परियोजनाओं की घोषणा की गई है।

CG Budget 2026 For Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, डिजिटल कनेक्टिविटी और रोजगार का बड़ा रोडमैप सामने रखा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट संकल्प थीम पर प्रस्तुत किया। (CG Budget 2026 New Schemes) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट 2026–27 को जनकल्याण और विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों के (CG Budget 2026 For Raipur) सशक्तिकरण के साथ छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष प्रावधानों से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार आएगा। आज पेश हुए सरकार के संकल्प बजट में सरकार ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य शहरों में पुल, नए फ्लाईओवर ​ब्रिज, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 9451 करोड़ का प्रावधान किया है।

लोक निर्माण विभाग को मिला 9450 करोड़ का बजट

बजट भाषण में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि, हमारा राज्य भौगोलिक दृष्टिकोण से वृहद् है। आबादी का घनत्व कम है औरर काफी बड़ा क्षेत्र वनांचल, नदी-नाले, पहाड इत्यादि से आच्छादित है। इसी वजह से भी भी कई गांव कनेक्टेड नहीं है। कई बार हम अखबारों में स्कूली बच्चों को नाव से नदी-नाले पार करने की तस्वीरे देखते हैं। ऐसे में हमारी सरकार ने (CG Budget 2026 For Raipur) ऐसे 206 गांवों को चिन्हांकित किया है, जिन्हे जोड़ने के लिए 50 करोड़ का शुरूआती प्रावधान किया गया है। वहीं इस साल लोक निर्माण विभाग अतर्गत लगभग 9450 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।

सुधरेगी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था

CG Budget 2026 For Raipur:  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि, रायपुर प्रदेश की राजधानी होने के कारन शैक्षणिक तथा प्रशासनिक गतिविधियों का भी केन्द्र बिंदु है। इसी वजह से यहां ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना एक चुनौती है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने राजधानी पैकेज में शहर (CG Budget 2026 For Raipur) की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को शामिल किया गया है।

इन सड़कों को परियोजना में किया गया शामिल

मोवा से सेड़ीखेड़ी सड़क निर्माण पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

लाभांडी से सड्डू मार्ग के लिए भी 100 करोड़ की बड़ी राशि तय की गई है।

भनपुरी चौक पर 20 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

वहीं मोवा से दलदल सिवनी तक ब्रिज 8 करोड़ की परियोजना शामिल है।

शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक 10 करोड़ का फ्लाईओवर बनेगा।

वीआईपी रोड पर श्रीराम मंदिर के पास 7 करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज तैयार होगा।

अशोक रतन से कोया कचना तक 8 करोड़ का वृहद पुल भी बनाया जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.