बिहार: प्रशिक्षण शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांसजेंडर कांस्टेबल की मौत

Ads

बिहार: प्रशिक्षण शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांसजेंडर कांस्टेबल की मौत

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 10:32 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 10:32 PM IST

पटना, 24 अगस्त (भाषा) मुंगेर जिले में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के प्रशिक्षण शिविर के शौचालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली एक ट्रांसजेंडर कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांस्टेबल अवंतिका सिंधु पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया की रहने वाली थीं और मुंगेर के जमालपुर स्थित बीएसएपी-9 प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थीं।

बीएसएपी के कमांडेंट मिथिलेश कुमार ने सोमवार को बताया कि यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे से दो बजे के बीच सामने आई, जब कांस्टेबल शौचालय के अंदर बंद अवस्था में मिली। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल के गले पर फंदे का निशान था।

कमांडेंट ने बताया कि अवंतिका सिंधु का हाल ही में पटना जिला बल से तबादला हुआ था, जिसके बाद वह प्रशिक्षण शिविर से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलने के बाद सिंधु को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।’’

कमांडेंट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा कैलाश आशीष

आशीष