Chhattisgarh Budget 2026 | Photo Credit: IBC24
रायपुर: Chhattisgarh Budget 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 25वां और साय सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। बता दें कि गति, ज्ञान के इस बार वित्त मंत्री ने ‘संकल्प के थीम’ पर बजट किया है।
cg budget op choudhary live अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि, ‘छत्तीसगढ़ की माटी से तिलक लगाकर आया हूं’
मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट की थीम संकल्प रखा गया है
संकल्प का मतलब (SANKALP)
S-समावेशी
A-अधोसंरचना
N-निवेश
K-कुशल मानव संसाधन
A-अंत्योदय
L-लाइवलीहुड
P- पालिसी से परिणाम तक
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ का ये 25वां बजट है। साय सरकार के कार्यकाल में वित्त मंत्री चौधरी ने अब तक दो बजट पेश कर चुके हैं। जिसके बाद वे तीसरा बजट पेश किया है। पहली बार उन्होंने ज्ञान थीम के साथ बजट पेश किया था।