OBC Chhatrawas Yojana | Photo Credit: IBC24
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 25वां और साय सरकार का तीसरा बजट पेश (CG Budget 2026) किया है। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। बता दें कि गति, ज्ञान के बाद इस बार वित्त मंत्री ने ‘संकल्प के थीम’ पर बजट किया है। साल 2026 के इस बजट में वित्तमंत्री चौधरी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगातें दी है।
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। साथ ही वित्त मंत्री ने प्रदेश की प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की बेटियों के लिए अहम घोषणा की है। बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने ओबीसी छात्राओं की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए नए छात्रावास बनाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा मंत्री चौधरी ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सके, उसके लिए रायपुर, मनेंद्रगढ़ और रायगढ़ में 100-100 सीटों वाले पोस्ट मैट्रिक छात्रावास बनाए जाएंगे।
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। साथ ही वित्त मंत्री ने प्रदेश की प्रदेश के 18 साल पूरा करने वाले बेटियों को बड़ी सौगात दी है। रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया है। बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं।
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। साथ ही वित्त मंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान है।