OBC Chhatrawas Yojana: अन्य पिछड़ा वर्ग की बेटियों के लिए बड़ी सौगात, राजधानी में बनेगा छात्रावास, वित्तमंत्री ने की बड़ी घोषणा

OBC Chhatrawas Yojana: अन्य पिछड़ा वर्ग की बेटियों के लिए बड़ी सौगात, राजधानी में बनेगा छात्रावास, वित्तमंत्री ने की बड़ी घोषणा

OBC Chhatrawas Yojana: अन्य पिछड़ा वर्ग की बेटियों के लिए बड़ी सौगात, राजधानी में बनेगा छात्रावास, वित्तमंत्री ने की बड़ी घोषणा

OBC Chhatrawas Yojana | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 24, 2026 / 02:31 pm IST
Published Date: February 24, 2026 2:09 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 25वां और साय सरकार का तीसरा बजट पेश (CG Budget 2026) किया है। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। बता दें कि गति, ज्ञान के बाद इस बार वित्त मंत्री ने ‘संकल्प के थीम’ पर बजट किया है। साल 2026 के इस बजट में वित्तमंत्री चौधरी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगातें दी है।

OBC Chhatrawas Yojana : ओबीसी बेटियों के लिए रायपुर में छात्रावास

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। साथ ही वित्त मंत्री ने प्रदेश की प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की बेटियों के लिए अहम घोषणा की है। बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने ओबीसी छात्राओं की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए नए छात्रावास बनाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा मंत्री चौधरी ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सके, उसके लिए रायपुर, मनेंद्रगढ़ और रायगढ़ में 100-100 सीटों वाले पोस्ट मैट्रिक छात्रावास बनाए जाएंगे।

Rani Durgavati Yojana : बेटियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए देगी सरकार

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। साथ ही वित्त मंत्री ने प्रदेश की प्रदेश के 18 साल पूरा करने वाले बेटियों को बड़ी सौगात दी है। रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया है। बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं।

Mahatari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ का प्रावधान

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। साथ ही वित्त मंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।