Police Recruitment Announcement MP Budget 2026: युवाओं को बड़ा तोहफा, पुलिस विभाग में 22 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, खुद वित्त मंत्री ने किया ऐलान
Police Recruitment Announcement MP Budget 2026: युवाओं को बड़ा तोहफा, पुलिस विभाग में 22 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, खुद वित्त मंत्री ने किया ऐलान
Police Recruitment Announcement MP Budget 2026 | Photo Credit: IBC24
भोपाल: Police Recruitment Announcement MP Budget 2026 मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) बजट पेश कर रहें हैं। राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में भाषण दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार मिलेगा। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं।
पुलिस विभाग में 22 हजार 500 पदों पर भर्ती- वित्त मंत्री देवड़ा
Madhya Pradesh Police Bharti वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा- पुलिस विभाग में 22 हजार 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पुलिसकर्मियों के लिए 11000 नए आवास बनाए गए हैं। 1 अप्रैल 2026 से परिवार पेंशन के अंतर्गत तलाक शुदा पुत्री को भी परिवार पेंशन देने का फैसला लिया गया है।
Naxal Mukt Madhya Pradesh: नक्सल मुक्त हुआ मध्यप्रदेश
बजट के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश को नक्सलमुक्त घोषित होने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित सभी जिले अब नक्सल मुक्त हो चुके हैं, बालाघाट जिले को हाल ही में नक्सल मुक्त किया गया है।
8वीं तक के छात्रों को टेट्रा पैक में दूध मिलेगा- वित्त मंत्री
बजट में राज्य सरकार ने कक्षा-8 तक के बच्चों के लिए नई योजना के तहत मुफ्त दूध देने की घोषणा की है। मिड-डे मील और आंगनवाड़ी में बच्चों को टेट्रा पैक दूध दिया जाएगा। वहीं, बजट में लाडली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) के लिए 23 हज़ार 842 करोड़ का प्रावधान गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
- D.Ed Candidates Protest in Raipur: आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पर पहुंच गए छत्तीसगढ़ के D.Ed अभ्यर्थी! इस मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- शह मात The Big Debate: गांवों का विधान ही संविधान! धर्म प्रचारकों की नो एंट्री पर सुप्रीम मुहर, क्या इस निर्णय से धर्मांतरण में आ रही कमी?
- Vande Bharat: बिरनपुर हिंसा मामले में 17 आरोपी बरी, प्रदेश में खुला सियासत का नया मोर्चा, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Facebook


