D.Ed Candidates Protest in Raipur: आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पर पहुंच गए छत्तीसगढ़ के D.Ed अभ्यर्थी! इस मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पर पहुंच गए छत्तीसगढ़ के Ded अभ्यर्थी! Chhattisgarh's Ded Candidates Protest
D.Ed Candidates Protest in Raipur. Image Source- IBC24
रायपुरः D.Ed Candidates Protest in Raipur सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने का प्रयास किया। अचानक पहुंचे 30 से 40 अभ्यर्थियों के कारण मंत्री आवास के बाहर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
D.Ed Candidates Protest in Raipur जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले एक महीने से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में वे बिना पूर्व सूचना के मंत्री निवास पहुंच गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी।
एहतियातन नवा रायपुर स्थित मंत्री आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अभ्यर्थी बिना सूचना मंत्री निवास का घेराव कर चुके हैं। प्रदर्शनकारी शीघ्र सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- The Rameshwaram Cafe Franchise Fraud : राजधानी में ‘The Rameshwaram Cafe’ के नाम पर ठगी! कारोबारी से लूट लिए 56 लाख, ऐसे बिछाया जाल
- Vande Bharat: बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, रावी नदी के अतिरिक्त जल पर ब्रेक, शाहपुर कंडी डैम बनकर तैयार
- Gwalior Masala Milawat News : मुनाफे के लिए आपकी सेहत से खिलवाड़! लाल मिर्च और धनिया मसाला में मिला रहे ऐसी जानलेवा चीज़, भनक लगते ही प्रशासन ने लिया तगड़ा एक्शन
- Silver Rate 17 February 2026: चांदी की कीमत धड़ाम, सिर्फ चार दिन में 28,000 रुपये की भारी गिरावट! आखिर अब किस स्तर पर आकर थमा एक तोला का भाव?
- Salim Khan Hospitalised: अचानक बिगड़ी सुपरस्टार सलमान खान के पिता की तबीयत, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल
- AI Impact Summit 2026 : डॉक्टर की छुट्टी? Jio लाया दुनिया का पहला AI क्लिनिक, आंखों को स्कैन कर पकड़ लेगा हर बीमारी

Facebook


