Ex BJP MLA Guddu Pandit Video: पूर्व भाजपा विधायक ने महिला कांग्रेस नेत्री को बेरहमी से पीटा, बाल खींचकर पटक दिया जमीन पर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Ex BJP MLA Guddu Pandit Video: पूर्व भाजपा विधायक ने महिला कांग्रेस नेत्री को बेरहमी से पीटा, बाल खींचकर पटक दिया जमीन पर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ex BJP MLA Guddu Pandit Video: पूर्व भाजपा विधायक ने महिला कांग्रेस नेत्री को बेरहमी से पीटा, बाल खींचकर पटक दिया जमीन पर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो / Image: Viral Video
- भाजपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का कथित मारपीट का वीडियो वायरल
- कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज की
- शिकायत में महिला ने मारपीट, धमकी और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के आरोप
बुलंदशहर: Ex BJP MLA Guddu Pandit Video भाजपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल गुड्डू पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक महिला के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुड्डू पंडित जिसे पीट रहे हैं वो उनकी तीसरी पत्नी अर्चना पांडा है और कांग्रेस की नेत्री है। वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। वहीं, अर्चना पांडा ने गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इस वायरल वीडियो की पुष्टि IBC24 नहीं करता है और ना ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखती है।
पूर्व विधायक ने महिला के साथ की मारपीट
Ex BJP MLA Guddu Pandit Video सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुड्डू पंडित एक कमरे में महिला की पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान कमरे में एक और शख्स मौजूद है। हालांकि महिला भी अपने बचाव के लिए पास पड़े झाड़ू से हमला करने की कोशिश करती है, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाती है। वहीं, गुड्डू पंडित से छूटते ही महिला कमरे से बाहर रोड पर आ जाती है। इस दौरान महिला गुड्डू पंडित को गुंडे, बदमाश और बदतमीज कहते हुए नजर आ रही है।
ये बुलंदशहर में बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित हैं. अपनी तीसरी पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के साथ मारपीट कर रहे हैं.
गुड्डू पंडित, पत्नी का बाल खींचकर जमीन पर घसीट रहे हैं. पत्नी झाड़ू झाड़ू मार रही है.
पत्नी अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति पूर्व विधायक गुड्डू… pic.twitter.com/2ZVPURuTg0
— Priya singh (@priyarajputlive) September 4, 2026
अश्लील व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया: अर्चना पांडा
वहीं, पीड़िता अर्चना पांडा ने अपनी शिकयत में कहा है कि ''वह अपने बेटे के साथ घर के भीतर थीं। आरोप है कि पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके निवास स्थान पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे। पीड़िता जब दरवाजा खोलने गई, तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत में कहा गया है कि फर्श पर गिरने के बाद आरोपी ने महिला के बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।''
पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की
कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें तथा उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है। अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लंबित हैं। पीड़िता ने स्पष्ट किया है कि वह कोर्ट में चल रहे किसी भी केस को वापस नहीं लेंगी। उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए चौबीसों घंटे महिला पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग की है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Reliance Jio IPO: आईपीओ की दुनिया में Jio मचाएगी धमाल! अंबानी की कंपनी का मेगा प्लान तैयार, क्या टूटेगा देश के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड?
- Shahdol School Student Viral Video: पढ़ने गए थे स्कूल, बन गए सफाईकर्मी! बारिश में बच्चों से कराया ऐसा काम, VIDEO सामने आते ही मचा बवाल
- Pension Amount Credited in Bank Account: खुशखबरी!.. खातों में आया पेंशन का पैसा.. करीब 10 लाख हितग्राहियों को भेजा गया 147.05 करोड़ रुपये
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गुड्डू पंडित एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Ex BJP MLA Guddu Pandit Video: BJP Leader shri bhagwan sharma beatent 3rd wife Archana Panda
BULANDSHAHR
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pm