Pension Amount Credited in Bank Account: खुशखबरी!.. खातों में आया पेंशन का पैसा.. करीब 10 लाख हितग्राहियों को भेजा गया 147.05 करोड़ रुपये
उत्तराखंड सरकार ने अगस्त 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 9,91,914 लाभार्थियों के खातों में 147.05 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।
Pension Amount Credited in Bank Account || Image- IBC24 News File
- 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पेंशन
- ₹147.05 करोड़ की राशि ट्रांसफर
- 5,605 नई पेंशन को मंजूरी
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामाजिक कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन राशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वन-क्लिक भुगतान के जरिए 9,91,914 लाभार्थियों के बैंक खातों में 147.05 रुपये करोड़ सीधे ट्रांसफर किए गए। (Pension Amount Credited in Bank Account) अगस्त महीने में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वृद्धावस्था से लेकर दिव्यांग पेंशन तक शामिल
अगस्त में जारी कुल राशि में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता महिलाओं, भरण-पोषण भत्ता, तीलू रौतेली और बौना पेंशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि अगस्त 2026 में 147 करोड़ 5.51 लाख रुपये की राशि 9,91,914 लाभार्थियों के लिए जारी की गई। इनमें 2,14,711 लाभार्थी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत और 7,77,203 लाभार्थी राज्य की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत आते हैं। कुल जारी राशि में करीब 140.11 करोड़ रुपये राज्य सरकार का हिस्सा, जबकि 6.94 करोड़ रुपये केंद्र सरकार का हिस्सा है।
5,605 नई पेंशन को मिली मंजूरी
अगस्त में कुल 5,605 नई पेंशन मंजूर की गईं। इनमें 3,945 वृद्धावस्था पेंशन, 1,000 विधवा पेंशन, 416 दिव्यांग पेंशन, 106 किसान पेंशन , 23 परित्यक्ता महिला पेंशन और 115 भरण-पोषण भत्ता शामिल हैं।
आधार नहीं होने पर भी नहीं रुकेगी पेंशन
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाए, जो किसी कारण से आधार नहीं बनवा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए बैंक खाते के आधार पर भुगतान की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि आधार से जुड़ी समस्या के कारण कोई पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे। (Pension Amount Credited in Bank Account) उन्होंने अधिकारियों से पेंशन योजनाओं को और सरल, पारदर्शी और लाभार्थी-केंद्रित बनाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
18-19 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 18 और 19 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय सम्मेलन प्रस्तावित है।
VIDEO | Dehradun: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami transfers August pension amount via Direct Benefit Transfer (DBT) at the Chief Minister’s residence.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/Sh6neywqgF
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई
अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?
कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया
नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया
हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे

Facebook


