Chhattisgarh IAS Transferred News: छत्तीसगढ़ में सीनियर IAS को अतिरिक्त प्रभार.. बनाये गये इस अथॉरिटी के पहले CEO, जीएडी का आदेश जारी..
Chhattisgarh IAS Transferred News: सीनियर आईएएस अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ सरकार ने अतिरिक्त विभागों और राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का प्रभार सौंपा।
Chhattisgarh IAS Transferred News || Image- IBC24 News File
- अंकित आनंद को अतिरिक्त विभाग सौंपे गए
- इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और कर विभाग भी जिम्मेदारी
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने एकल आदेश जारी करते हुए सीनियर आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त विभागों का जिम्मा सौंपे जाने की जानकारी दी है। (Chhattisgarh IAS Transferred News)
जीएडी की तरह से जारी आदेश में बताया गया है कि, “राज्य शासन एतद्द्वारा अंकित आनंद, भा.प्र.से. (2006) सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।”

6 वन्य अफसरों का प्रमोशन
छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्रालय ने प्रदेश के 6 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इस सूची में मनेन्द्रगढ़ के नवपदस्थ डीएफओ चंद्र कुमार अगरवाल का नाम भी शामिल है। (Chhattisgarh IAS Transferred News) इसके अलावा विशेष कपिल (2022), एस. नवीन कुमार (2022), वेंकटेश एम. जी. (2022), ऋषभ जैन (2022) और विपुल अग्रवाल (2022) का नाम शामिल है।
नए साल में भी हुई थी पदोन्नत्ति
गौरतलब है कि, नए साल की शुरुआत में भी भारतीय वन सेवा से 19 वरिष्ष्ठ अफसरों को उनके पद के अनुरूप वेतनमान के साथ ही पदोन्नत किया गया था। इसमें 9 से लेकर 18 साल की सेवा पूरी करने वाले आईएफएस अधिकारियों के नाम शामिल थे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अवर सचिव डीआर चंद्रवंशी के द्वारा इसका आदेश जारी किया था।
पदोन्नत होने वाले अफसरों में 2007 बैच के विश्वेश कुमार, एम मर्सीबेला, कृष्णराम बढ़ई, मनोज कुमार पांडेय, अमिताभ बाजपेयी, रामअवतार दुबे और रमेश चंद्र दुग्गा, 2011 बैच के स्टायलो मण्डावी, विजया रात्रे, 2012 बैच के गुरूनाथन एन, प्रियंका पांडेय, 2016 बैच के कुमार निशांत, मयंक अग्रवाल, पंकज कुमार, चूड़ामणी सिंह, पुष्पलता, लोकनाथ पटेल और सलमा फारूकी का नाम (Chhattisgarh IAS Transferred News) शामिल था।

मनेंद्रगढ़ से हटाए गये मनीष कश्यप
मनेन्द्रगढ़ जिले के वनमंडल में पदस्थ आईएफएस अधिकारी मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। फिलहाल उनकी जगह चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेन्द्रगढ़ का नया वनमंडलाधिकारी (DFO) नियुक्त किया गया है। निलंबित अधिकारी मनीष कश्यप पर गंभीर आरोप लगे हैं।
क्यों हुए निलंबित?
जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप पर वन विभाग के सचिव से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप है। (Chhattisgarh IAS Transferred News) इसी वजह से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद से ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी।
दूसरी बार निलंबन
यह मनीष कश्यप का दूसरा निलंबन है। इससे पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान भी उन्हें निलंबित किया गया था। (Chhattisgarh IFS Officers Promotion List) हालांकि सरकार बदलने के बाद उन्हें मनेन्द्रगढ़ में नई पदस्थापना दी गई थी। लेकिन अपनी विवादित कार्यशैली के कारण उन्हें एक बार फिर कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
इन्हें भी पढ़ें: –
- उप्र: भदोही में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या
- मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
- एलआईसी म्यूचुअल फंड ने देश में खोली पहली महिला केंद्रित म्यूचुअल फंड शाखा
- सत्वा ग्रुप का छह रियल एस्टेट परियोजनाओं से 11,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य
- भाजपा ने शिवसेना (उबाठा) के समर्थन से चंद्रपुर महापौर पद पर कांग्रेस को पछाड़कर जीत हासिल की

Facebook


