IAS Officers Suspended: एक्शन में भाजपा सरकार.. इस मामले में फंसे दो IAS अफसरों को CM ने किया सस्पेंड, ठेकेदार के पैसों से की थे विदेश में मौज

IAS Officers Suspend in Bihar: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों में दो आईएएस अधिकारियों को निलंबित किया, ईडी और एसवीयू जांच के बाद कार्रवाई।

IAS Officers Suspended: एक्शन में भाजपा सरकार.. इस मामले में फंसे दो IAS अफसरों को CM ने किया सस्पेंड, ठेकेदार के पैसों से की थे विदेश में मौज

IAS Officers Suspend in Bihar || Image- छपरा जिला File

Modified Date: May 30, 2026 / 11:26 pm IST
Published Date: May 30, 2026 11:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।
  • ईडी और एसवीयू जांच में रिश्वत और अनुचित लाभ के आरोप सामने आए।
  • निलंबन अवधि में दोनों अधिकारियों का पदस्थापन पटना में रहेगा।

पटना: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों को शनिवार को निलंबित कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबित अधिकारी 2017 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर तथा 2014 बैच की एक महिला आईएएस अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा हैं। (IAS Officers Suspend in Bihar) निलंबन आदेश में कहा गया है कि विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से प्राप्त दस्तावेजों, संबंधित साक्ष्यों तथा दर्ज बयानों के आधार पर सामने आया कि दोनों अधिकारियों पर रिश्वत, कमीशन और अनुचित लाभ पाने का आरोप है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ED ने की यही मामले की जाँच

दोनों अधिकारियों पर एक ठेकेदार से लाभ प्राप्त करने का भी आरोप है, जिसे हाल में एसवीयू ने गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने मामले की जांच की थी और एसवीयू को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई की अनुशंसा की थी। (IAS Officers Suspend in Bihar) आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1969 के नियम 3(3) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का पदस्थापन सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में रहेगा।

छवि

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

छवि

इन्हें भी पढ़ें:

रक्षा सचिव ने सिंगापुर में ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ और नीदरलैंड के अधिकारियों से मुलाकात की

राबड़ी देवी ने अपना बंगला अन्य मंत्री को आवंटित किये जाने पर कहा, ‘मुझे बलपूर्वक हटाना होगा’

जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं सशस्त्र बल : जनरल उपेंद्र द्विवेदी

पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है भारत का रक्षा क्षेत्र : राजनाथ सिंह

कोरबा में 35 लाख रूपए की लागत से साल बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की योजना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

HI I AM SACHIN PATIL, CURRENTLY WORKING WITH IBC24 NEWS RAIPUR CHHATTISGARH