IPS Veenu Bansal Rashtrapati Bhavan || Image- AI Generated File
नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में संयुक्त आयुक्त (सिक्योरिटी) के पद पर तैनात वीणु बंसल को उनके पद से हटाकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। (IPS Veenu Bansal Rashtrapati Bhavan) हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कारण नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनके व्यवहार और नियमों के कथित उल्लंघन को इस कार्रवाई की वजह माना जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सूत्रों के मुताबिक, 2004 बैच के एजीयूएमटी कैडर के IPS अधिकारी वीणु बंसल पर अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्र और अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगे थे। बताया जा रहा है कि उनके व्यवहार से नाराज होकर राष्ट्रपति भवन के कई कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश भी लिया था। आरोप है कि वे कर्मचारियों को अनुचित निर्देश देते थे और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते थे।
सूत्रों के अनुसार, वीणु बंसल ने कथित तौर पर अपने कुछ परिचितों को राष्ट्रपति भवन के गोल्फ कोर्स में प्रवेश की अनुमति दी थी, जबकि वहां बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। (IPS Veenu Bansal Rashtrapati Bhavan) इसके अलावा, उन पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में अपने परिवार के एक सदस्य को साथ ले जाने का भी आरोप है, जो निर्धारित नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है।
सूत्रों का यह भी दावा है कि राष्ट्रपति भवन आने वाले वरिष्ठ सेना अधिकारियों के साथ भी वीणु बंसल के विवाद हुए थे। बताया जाता है कि वे सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े ‘ब्लू बुक’ के प्रावधानों का हवाला देकर कई मामलों में टकराव की स्थिति पैदा कर देते थे। ब्लू बुक गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक गोपनीय दस्तावेज है, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल से जुड़े दिशा-निर्देश होते हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सूत्रों के अनुसार, वीणु बंसल इससे पहले भी उस समय विवादों में रहे थे, जब वे दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी थे। (IPS Veenu Bansal Rashtrapati Bhavan) उस दौरान भी उन्हें अचानक पद से हटाया गया था। फिलहाल, इस पूरे मामले पर राष्ट्रपति भवन, दिल्ली पुलिस या गृह मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
IPS Veenu Bansal: राष्ट्रपति भवन से हटाए गए IPS वीनू बंसल, असंसदीय व्यवहार और सुरक्षा में सेंध का आरोप #veenubansal #ipsveenubansal @DelhiPolice pic.twitter.com/WWtcz5B4NI
— Chirag Gothi (@AajGothi) August 5, 2026
उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित
होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान
भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद
लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया
महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला