Reported By: Netram Baghel
,Sakti Nagarda Waterfall Youth Dies Live Video || Image- IBC24 NEWS File
सक्ती: जिले के मशहूर नगरदा वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने आए एक युवक की पहाड़ से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। (Nagarda Waterfall Youth Dies Live Video) मृतक की पहचान रोशन उर्फ राहुल पटेल के तौर में हुई है। मृतक राहुल निवासी कोरबा जिले के देवरमाल का रहने वाला था। मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ वॉटरफॉल घूमने और नहाने आया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जानकारी के मुताबिक़, लगातार हो रही बारिश के कारण वॉटरफॉल की चट्टानों पर काई जम गई थी। नहाने के दौरान रोशन का पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Nagarda Waterfall Youth Dies Live Video) पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गौरतलब है कि सक्ती जिले के पिकनिक स्पॉट पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी मौत है। इससे पहले दमाऊधारा में दुर्ग जिले के छावनी निवासी प्रतीक कंवर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बीच प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के मौसम में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने लोगों से वॉटरफॉल, नदी और अन्य पिकनिक स्थलों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित
होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान
भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद
लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया
महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला