Happy IndiGo Day Free Ticket Offer || Image- Hindustan Times file
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर यात्रियों के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है। (Happy IndiGo Day Free Ticket Offer) कंपनी ने ‘Happy IndiGo Day’ अभियान के तहत 20,000 घरेलू फ्लाइट टिकट मुफ्त देने की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत चुने गए यात्रियों को उनकी टिकट का किराया वापस किया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इंडिगो के अनुसार, 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच घरेलू उड़ानों की बुकिंग करने वाले यात्रियों को इस ऑफर का लाभ मिल सकता है। हालांकि, यह सुविधा केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और AI वर्चुअल असिस्टेंट 6Eskai के जरिए की गई बुकिंग पर ही लागू होगी।
ऑफर के तहत योग्य यात्रियों का रैंडम चयन किया जाएगा। चयनित यात्रियों को ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए एक आसान सवाल भेजा जाएगा। सही जवाब देने के लिए उन्हें तीन मौके मिलेंगे। (Happy IndiGo Day Free Ticket Offer) सही उत्तर देने पर प्रति PNR अधिकतम 10,000 रुपये तक का टिकट किराया 3 से 5 कार्यदिवस के भीतर उनके खाते में वापस कर दिया जाएगा।
यह ऑफर इकोनॉमी क्लास और IndiGoStretch दोनों श्रेणियों की घरेलू उड़ानों पर लागू है। इसमें वन-वे और रिटर्न दोनों तरह की टिकटें शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि ऑफर का लाभ निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार मिलेगा।
इंडिगो ने 4 अगस्त 2006 को दिल्ली-गुवाहाटी-इंफाल रूट पर अपनी पहली उड़ान शुरू की थी। आज एयरलाइन के बेड़े में 430 से अधिक विमान हैं और यह प्रतिदिन करीब 2,200 उड़ानों का संचालन करती है। (Happy IndiGo Day Free Ticket Offer) कंपनी 140 से अधिक गंतव्यों को जोड़ती है, जिनमें 97 घरेलू और 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शहर शामिल हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इंडिगो ने बताया कि वर्ष 2030 तक उसके बेड़े में 550 से अधिक विमान होंगे। कंपनी प्रतिदिन 3,000 उड़ानों का संचालन करने और हर साल करीब 20 करोड़ यात्रियों को सेवा देने का लक्ष्य लेकर चल रही है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की हिस्सेदारी को भी बढ़ाकर कुल क्षमता का लगभग 40 प्रतिशत करने की योजना है।
20 years of connecting the dots. 💙
And to celebrate, we’re giving away 20,000 free tickets! Book now: https://t.co/hYmGoh6ojU. #IndiGo20 pic.twitter.com/A0NVwqDs1S— IndiGo (@IndiGo6E) August 3, 2026
उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित
होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान
भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद
लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया
महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला