Chhattisgarh DFO Suspend News: छत्तीसगढ़ में वनमंडल के DFO सस्पेंड.. इस वन अधिकारी को मिली कमान, जानें क्यों लिया गया फैसला

Manendragarh DFO Manish Kashyap Suspended News: जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप पर वन विभाग के सचिव से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप है। इसी वजह से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद से ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी।

Chhattisgarh DFO Suspend News: छत्तीसगढ़ में वनमंडल के DFO सस्पेंड.. इस वन अधिकारी को मिली कमान, जानें क्यों लिया गया फैसला

DFO Manish Kashyap Suspended News || Image- Symbolic (CANVA)

Modified Date: February 9, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: February 9, 2026 10:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मनीष कश्यप फिर हुए निलंबित
  • वन सचिव से अभद्र व्यवहार का आरोप
  • चंद्र कुमार अग्रवाल बने नए DFO

मनेन्द्रगढ़: जिले के वनमंडल में पदस्थ आईएफएस अधिकारी मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। फिलहाल उनकी जगह चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेन्द्रगढ़ का नया वनमंडलाधिकारी (DFO) नियुक्त किया गया है। (DFO Manish Kashyap Suspended News) निलंबित अधिकारी मनीष कश्यप पर गंभीर आरोप लगे हैं।

क्यों हुए निलंबित?

जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप पर वन विभाग के सचिव से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप है। इसी वजह से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद से ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी।

दूसरी बार निलंबन

यह मनीष कश्यप का दूसरा निलंबन है। इससे पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान भी उन्हें निलंबित किया गया था। (DFO Manish Kashyap Suspended News) हालांकि सरकार बदलने के बाद उन्हें मनेन्द्रगढ़ में नई पदस्थापना दी गई थी। लेकिन अपनी विवादित कार्यशैली के कारण उन्हें एक बार फिर कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown