IPS Officers New Appointments: इन 6 आईपीएस अफसरों को अमित शाह ने सौंपी नई जिम्मेदारी!.. संदीप खिरवार बने CRPF के स्पेशल DG, देखें पूरी लिस्ट

जग मोहन, आईपीएस (1995), अतिरिक्त निदेशक आईबी को विशेष निदेशक आईबी के पद पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि अर्थात 30.06.2031 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, नियुक्त किया गया है।

IPS Officers New Appointments: इन 6 आईपीएस अफसरों को अमित शाह ने सौंपी नई जिम्मेदारी!.. संदीप खिरवार बने CRPF के स्पेशल DG, देखें पूरी लिस्ट

IPS Officers New Appointments || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 4, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: September 4, 2026 4:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संदीप खिरवार बने सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी
  • तीन अफसरों को बीएसएफ में नई जिम्मेदारी
  • जग मोहन बने आईबी के स्पेशल डायरेक्टर

नई दिल्ली: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डेपुटेशन पर केंद्र में सेवाएं दे रहें आधा दर्जन आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है। (6 IPS officers transferred in new Delhi) इस संबंध में आदेश के साथ ही सूची भी जारी कर दी गई गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

किस अफसर को कौन सी जिम्मेदारी?

संदीप खिरवार, आईपीएस (1995), अपर महानिदेशक (ADG), सीआरपीएफ को विशेष महानिदेशक (Special Director General), सीआरपीएफ के पद पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि अर्थात 31.05.2033 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, नियुक्त किया जाता है।

पुनीत रस्तोगी, आईपीएस (1995), अपर महानिदेशक (ADG), बीएसएफ को विशेष महानिदेशक (Special Director General), बीएसएफ के पद पर (वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में) पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि अर्थात 30.06.2030 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, नियुक्त किया जाता है।

सतीश श्रीरामजी खांदारे, आईपीएस (1995), अपर महानिदेशक (ADG), बीएसएफ को विशेष महानिदेशक (Special Director General), बीएसएफ के पद पर (वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में) पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि अर्थात 30.06.2031 तक या अगले आदेश तक, (6 IPS officers transferred in new Delhi) जो भी पहले हो, नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति बीएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद को अस्थायी रूप से डाउनग्रेड करके की गई है।

पद्माकर एस. रणिपसे, आईपीएस (1995), अपर महानिदेशक (ADG), सीआईएसएफ को विशेष महानिदेशक (Special Director General), सीआईएसएफ के पद पर (वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में) “इन-सिटू” आधार पर, उनके द्वारा धारण किए गए पद को अस्थायी रूप से अपग्रेड करते हुए, पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि अर्थात 31.05.2028 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, नियुक्त किया जाता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

राजेश कुमार, आईपीएस (1995), अपर महानिदेशक (ADG), सीआरपीएफ को विशेष महानिदेशक (Special Director General), सीआरपीएफ के पद पर (वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में) “इन-सिटू” आधार पर, उनके द्वारा धारण किए गए पद को अस्थायी रूप से अपग्रेड करते हुए, पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, नियुक्त किया जाता है।

जग मोहन, आईपीएस (1995), अतिरिक्त निदेशक (Addl. Director), आईबी को विशेष निदेशक (Special Director), आईबी के पद पर (वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में) पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि अर्थात 30.06.2031 तक या अगले आदेश तक, (6 IPS officers transferred in new Delhi) जो भी पहले हो, नियुक्त किया जाता है।

 

Image

इन्हें भी पढ़ें:

अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई

अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया

नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया

हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown