IAS Officers Tarnsfer in Other State: इन तीन IAS अफसरों का 3000 किमी दूर अरुणाचल प्रदेश में तबादला.. इनमें दो सचिव और डायरेक्टर तो एक कलेक्टर शामिल

जारी किये गए ट्रांसफर आदेश के पूर्व 2012 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी मोहम्मद ऐजाज जम्मू-कश्मीर में सेक्रेटरी, रूरल डेवलपमेंट और पंचायती राज के तौर पर काम कर रहे थे।

IAS Officers Tarnsfer in Other State: इन तीन IAS अफसरों का 3000 किमी दूर अरुणाचल प्रदेश में तबादला.. इनमें दो सचिव और डायरेक्टर तो एक कलेक्टर शामिल

IAS Officers Tarnsfer in Other State || Image- AI Generated File

Modified Date: September 4, 2026 / 11:00 pm IST
Published Date: September 4, 2026 10:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीन AGMUT कैडर IAS अफसरों का तबादला
  • जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश भेजे गए
  • मोहम्मद ऐजाज, हरविंदर सिंह और शिशिर गुप्ता शामिल

श्रीनगर: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सेगमेंट के तीन AGMUT कैडर के आईएएस अधिकारियों का तुरंत अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया है। (IAS Officers Tarnsfer in Other State) ट्रांसफर किए गए अफसरों में मोहम्मद ऐजाज, हरविंदर सिंह और शिशिर गुप्ता शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जारी किये गए ट्रांसफर आदेश के पूर्व 2012 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी मोहम्मद ऐजाज जम्मू-कश्मीर में सेक्रेटरी, रूरल डेवलपमेंट और पंचायती राज के तौर पर काम कर रहे थे। इसी तरह 2019 बैच के IAS अधिकारी हरविंदर सिंह को डायरेक्टर एम्प्लॉयमेंट, जम्मू और कश्मीर कम मिशन डायरेक्टर, मिशन युवा, जम्मू और कश्मीर के तौर पर पोस्ट किया गया था। 2020 बैच के AGUT कैडर के IAS अधिकारी शिशिर गुप्ता जम्मू-कश्मीर में डिप्टी कमिश्नर शोपियां के तौर पर काम कर रहे थे।

शासन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रभावित अफसरों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल में पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किये है।

Image

बिहार में भी बड़ा फेरबदल, कई IAS इधर से उधर

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुगम एवं गतिमान बनाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के करीब आधा दर्जन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। (IAS Officers Tarnsfer in Other State) सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत उद्योग, खेल, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण और शैक्षणिक आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

नवीन कुमार को BIADA का अतिरिक्त प्रभार

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव नवीन कुमार (IAS 2011 बैच) को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA), पटना के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पहले से ही वो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी सचिव और बिहार स्टेट बिवरेजिज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत उद्योग विभाग के सचिव कुन्दन कुमार (IAS 2004 बैच) को BIADA के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात विवेक रंजन मैत्रेय (IAS 2017 बैच) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें निदेशक, खेल के पद पर पदस्थापित किया गया है। विवेक रंजन मैत्रेय के पदभार संभालने के बाद राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन (IAS 2017 बैच) खेल निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनिल कुमार (IAS 2017 बैच) का भी स्थानांतरण किया गया है। (IAS Officers Tarnsfer in Other State) उन्हें बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक (MD) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिषेक पलाशिया को दोहरी जिम्मेदारी

पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत अभिषेक पलाशिया (IAS 2020 बैच) को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

श्रीकांत खाण्डेकर और गुंजन सिंह को अतिरिक्त प्रभार

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर (IAS 2020 बैच) को उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। (IAS Officers Tarnsfer in Other State) वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय की संयुक्त सचिव गुंजन सिंह (IAS 2020 बैच) को निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क तथा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

इन्हें भी पढ़ें:

अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई

अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया

नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया

हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown