IAS Transfer and Posting List Uttar Pradesh: लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 9 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। नीचे देखें किसे किस पद पर स्थानांतरित किया गया है।
अरविन्द कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद को अपर निदेशक, सूचना के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विनोद कुमार गौड़, उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को मुख्य विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद बनाया गया है।
डॉ. अलका वर्मा, प्रतीक्षारत को निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वितरण), बहराइच को उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज बनाया गया है।
अमित कुमार- II, अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वितरण), बहराइच के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
महेन्द्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अयोध्या को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), लखनऊ बनाया गया है।
अभिनव चन्द्र मौरे, उप निदेशक, मण्डी परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अयोध्या के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
नरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद को उप निदेशक, मण्डी परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
गरिमा स्वरूप, संयुक्त निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ एवं अति. कार्यभार उप सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को विशेष कार्याधिकारी, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है।