मौजूदा कीमतों पर 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान यथार्थपूर्णः सीतारमण

मौजूदा कीमतों पर 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान यथार्थपूर्णः सीतारमण

मौजूदा कीमतों पर 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान यथार्थपूर्णः सीतारमण
Modified Date: February 1, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: February 1, 2026 7:33 pm IST

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में मौजूदा कीमतों पर 10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान यथार्थपूर्ण है।

बजट दस्तावेज के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि को वास्तविक संदर्भ में 393 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।

वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा में कहा, ‘‘भारत में मुद्रास्फीति कम है और कुछ समय तक इसी स्तर पर बनी रहेगी। मुद्रास्फीति अकेला मूल्य संशोधन कारक नहीं है, लेकिन काफी हद तक आप इसी पर निर्भर करते हैं। इसलिए मौजूदा कीमतों पर जीडीपी का अनुमान यथार्थपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि यह 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जीडीपी के मौजूदा आधार वर्ष और उपयोग की गई गणना पद्धति के आधार पर ही तय किया गया है।

सरकार फरवरी में कई महत्वपूर्ण वृहद-आर्थिक संकेतकों, जैसे जीडीपी और खुदरा मुद्रास्फीति की गणना के लिए आधार वर्ष को संशोधित करने जा रही है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 27 फरवरी को नई सांख्यिकीय श्रृंखला को अद्यतन आधार वर्ष के साथ जारी करेगा।

राष्ट्रीय खातों के डेटा को 2022-23 को आधार वर्ष मानकर 12 फरवरी को जारी किया जाएगा, जबकि खुदरा मुद्रास्फीति संशोधन फरवरी के अंत में होगा।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में