Jabalpur Monkey Sundarkand : बीच मंदिर में साक्षात प्रकट हुए ‘बजरंगबली’! भक्ति में डूबे थे श्रद्धालु, तभी अतिथि बनकर आए इस खास मेहमान ने सबको चौंकाया

जबलपुर के सिद्धशेष गणेश मंदिर में सुंदरकांड पाठ के दौरान एक बंदर अचानक मंदिर में आ गया। लोगों ने उसे हनुमान जी का दूत मानकर फल खिलाए और पूजा की। यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Jabalpur Monkey Sundarkand : बीच मंदिर में साक्षात प्रकट हुए ‘बजरंगबली’! भक्ति में डूबे थे श्रद्धालु, तभी अतिथि बनकर आए इस खास मेहमान ने सबको चौंकाया

Jabalpur Monkey Sundarkand / Image Source : IBC24

Modified Date: February 1, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: February 1, 2026 7:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सुंदरकांड पाठ के दौरान बंदर अचानक मंदिर में प्रवेश।
  • लोगों ने बंदर को हनुमान जी का दूत मानकर फल खिलाए और प्रणाम किया।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के दौरान एक बंदर आकर बैठ गया। बंदर ने लोगों के हाथों से फल खाए। इतना ही नहीं, लोगों ने हनुमान जी का दूत मानकर बंदर की पूजा भी की।

Jabalpur Temple Monkey बंदर ने हाथों से लेकर खाया प्रसाद

मिली जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो जबलपुर के गंजीपुरा स्थित सिद्धशेष गणेश मंदिर का है। यहाँ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पाठ के बीच एक बंदर मंदिर के अंदर आकर बैठ गया। जब लोगों ने बंदर को प्रसाद के रूप में फल दिए, तो उसने उन्हें हाथों से लेकर खाना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हालाँकि बंदर का फल खाना स्वाभाविक है, लेकिन शहर के बीचों-बीच चल रहे सुंदरकांड के पाठ के दौरान अचानक बंदर के आ जाने से लोग हैरान रह गए। ( Sunderkand Path Viral  )लोगों ने बंदर को हनुमान जी का दूत मानकर उसे प्रणाम किया और फल खिलाए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.