CG Dharmantaran News: लकवाग्रस्त महिला के साथ मिलकर दो महिलाएँ घर में कर रही थीं ऐसा काम… भनक लगते ही पुलिस ने दी दबिश और फिर जो दिखा

भिलाई में बीमारी ठीक करने के नाम पर एक लकवाग्रस्त व्यक्ति का कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। दो महिलाओं पर बाइबिल पढ़ने के लिए मानसिक दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह का मामला बिलासपुर से भी सामने आया है।

CG Dharmantaran News: लकवाग्रस्त महिला के साथ मिलकर दो महिलाएँ घर में कर रही थीं ऐसा काम… भनक लगते ही पुलिस ने दी दबिश और फिर जो दिखा

CG Dharmantaran News / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 1, 2026 / 06:28 pm IST
Published Date: February 1, 2026 6:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भिलाई में लकवाग्रस्त व्यक्ति को निशाना बनाकर जबरन धर्मांतरण का आरोप
  • दो सप्ताह तक बाइबिल पढ़ने का दबाव, दो महिलाएँ गिरफ्तार
  • बिलासपुर में भी प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का मामला उजागर

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई से जबरन धर्मांतरण कराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बीमारी ठीक करने के एवज में दो महिलाएँ कथित तौर पर एक लकवाग्रस्त व्यक्ति का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि महिलाएँ लगातार दो सप्ताह से पीड़ित के घर आकर उस पर धर्मांतरण का दबाव बना रही थीं और उसे बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर कर रही थीं। इस पूरे मामले की सूचना पीड़ित महिला ने फोन के जरिए पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइबिल पढ़ने के लिए किया मजबूर

जानकारी के अनुसार, पदुमनगर निवासी एक लकवाग्रस्त व्यक्ति को निशाना बनाकर पिछले दो सप्ताह से धर्मांतरण का खेल चल रहा था। दो महिलाएँ लगातार पीड़ित के घर आ रही थीं और दावा कर रही थीं कि यदि वह बाइबिल पढ़ना शुरू कर दे और धर्म परिवर्तन कर ले, तो उसकी लकवा की बीमारी ठीक हो सकती है। आरोप है कि महिलाएँ लगातार पीड़िता पर मानसिक दबाव बना रही थीं।(  Latest News Chhattisgarh )इस पूरी घटना की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को फोन करके दी। सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस और पुरानी बस्ती पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया।

Religious Conversion Arrest झारखंड और कुम्हारी से जुड़े हैं तार

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पकड़ी गई दो महिलाओं में से एक झारखंड की रहने वाली है, जबकि दूसरी महिला कुम्हारी क्षेत्र की निवासी है। (Forced Conversion Case )फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bilaspur News Update  बिलासपुर से सामने आया ऐसा मामला

आपको बता दें की बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के सूर्या विहार से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहाँ प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण चल रहा था। इस पूरे मामले की सूचना हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.