नीलामी के लिए उपलब्ध 11,790 मेगाहर्ट्ज दूरसंचार स्पेक्ट्रम का मूल्य 2.1 लाख करोड़ रुपये: सूत्र
नीलामी के लिए उपलब्ध 11,790 मेगाहर्ट्ज दूरसंचार स्पेक्ट्रम का मूल्य 2.1 लाख करोड़ रुपये: सूत्र
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा रेडियो तरंगों की नीलामी के तौर-तरीकों पर दिए गए सुझावों के बाद नीलामी के लिए प्रस्तावित 11,790 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का कुल मूल्य लगभग 2.1 लाख करोड़ रुपये होगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने आगे बताया कि कुल मिलाकर यह स्पेक्ट्रम 2022 में अनुशंसित कीमतों की तुलना में 19 प्रतिशत सस्ता है। सूत्रों के अनुसार अगर नीलामी में संपूर्ण स्पेक्ट्रम को आवंटित किया जाता है, तो आधार या आरक्षित मूल्य पर इसकी कीमत 2.1 लाख करोड़ रुपये होगी।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मंगलवार को उपलब्ध संपूर्ण रेडियोवेव स्पेक्ट्रम की नीलामी करने की सिफारिश की थी। इसके साथ ही नयी कंपनियों के लिए प्रवेश बाधाओं को कम करने और दूरसंचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए एक समान 35 प्रतिशत स्पेक्ट्रम सीमा का प्रस्ताव दिया था।
भाषा अजय पाण्डेय
अजय

Facebook


