सेबी और ईएसएमए ने सीसीपी पर सूचना साझा करने के लिए समझौता किया
सेबी और ईएसएमए ने सीसीपी पर सूचना साझा करने के लिए समझौता किया
नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) बाजार नियामक सेबी और यूरोपीय प्रतिभूति एवं बाजार प्राधिकरण (ईएसएमए) ने सेबी की निगरानी में आने वाले केंद्रीय प्रतिपक्षकारों (सीसीपी) से जुड़े नियामकीय सहयोग और सूचना साझा करने के लिए एक समझौता किया है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नया समझौता दोनों नियामकों के बीच 21 जून, 2017 को हुए पिछले समझौते की जगह लेगा।
समझौता ज्ञापन (एमओयू) दोनों नियामकों को अपने-अपने कानूनों और नियमों के तहत सहयोग का ढांचा प्रदान करता है। इसके तहत ईएसएमए सेबी की नियामकीय और निगरानी गतिविधियों पर भरोसा कर सकेगा।
इस समझौते का उद्देश्य यूरोपीय संघ में वित्तीय स्थिरता बनाए रखने और सीमा-पार समाशोधन गतिविधियों को सुगम बनाने में भी मदद करना है।
एमओयू पर सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय और ईएसएमए की चेयर वेरिना रॉस ने हस्ताक्षर किए।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम

Facebook


