इस कंपनी पर लगा 27 लाख रुपये का जुर्माना, डेटा स्टोरेज को लेकर लग रहे बड़े आरोप

Apple fined: 27 lakh fine on this company, big allegations regarding data storage, फिर से एक बार जोरदार झटका लगा है

इस कंपनी पर लगा 27 लाख रुपये का जुर्माना, डेटा स्टोरेज को लेकर लग रहे बड़े आरोप

iphone 15 series

Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: July 14, 2022 2:22 pm IST

Apple fined: Apple को फिर से एक बार जोरदार झटका लगा है।  डेटा स्टोरेज को लेकर अब रुस ने Apple पर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा ज़ूम वीडियो कम्युनिकेशन और Ookla पर भी जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि Apple पर 2 मिलियन रूबल यानी 27 लाख रुपये के लगभग का जुर्माना लगाया गया है।

कंपनी पर आरोप लगाया गया कि इसने रूसी यूजर्स के डेटा को रूस में स्टोर करने से मना कर दिया है। जिसके बाद मास्को कोर्ट ने Apple पर ये जुर्माना लगाया है। बता दें कि रूस में सरकार ऑनलाइन एक्टिविटी को कंट्रोल करना चाहती है। इसके अलावा ज़ूम वीडियो कम्युनिकेशन और इंटरनेट टूल स्पीडटेस्ट करने वाली कंपनी Ookla पर भी इसी कानून के तहत 1 मिलियन रूबल का जुर्माना लगाया गया है।

Read more: सोशल मीडिया में दिखी दीपिका की जुड़वा, तस्वीरें देख आप भी नहीं कर पाएंगे असली और नकली में फर्क

रुस ने पहली बार लगाया जुर्माना

Apple पर पहली बार रूस में जुर्माना लगाया गया है। इसको लेकर Interfax न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट किया है। कोर्ट में ऐपल ने कहा था कि रूस में इकठ्ठे किए गए डेटा को ऐपल कंट्रोल नहीं कर रहा था। इससे एक अलग इंटीटी कंट्रोल कर रही थी। इस दलील को खारिज कर दिया गया और कोर्ट में माना गया इसके लिए केवल ऐपल ही दोषी है।

रूस की सरकार कई सालों से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। इसकी वजह यूक्रेन के साथ चल रहा युद्ध है। जिसको लेकर रूस नहीं चाह रहा है कि उसके लोगों की जानकारी यूक्रेन तक पहुंचे। इससे पहले इसी साल मार्च में रूस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी बैन लगा दिया था। कई साल से रूसी कम्युनिकेशन रेगुलेटरी एजेंसी Roskomnadzor डेटा को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।

ये एजेंसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों को रूसी यूजर्स के डेटा को रूस में ही स्टोर करने के लिए फोर्स कर रही है। गूगल, फेसबुक और ट्विटर को भी 2015 कानून का उल्लंघन करने में दोषी पाया गया था जिस वजह से इन कंपनियों को भी जुर्माना देना पड़ा था।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में