वाणिज्यिक खनन के लिए अब तक 42 कोयला खदानों की नीलामी की गई: सरकार

वाणिज्यिक खनन के लिए अब तक 42 कोयला खदानों की नीलामी की गई: सरकार

वाणिज्यिक खनन के लिए अब तक 42 कोयला खदानों की नीलामी की गई: सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: February 12, 2022 4:26 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) वाणिज्यिक खनन के लिए सरकार अब तक कुल 42 कोयला खदानों की नीलामी कर चुकी है।

कोयला मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि इन ब्लॉक में दस कोयला खदानों की नीलामी तीसरे दौर में इस हफ्ते ही की गई है।

बयान में कहा गया, ‘‘वाणिज्यिक कोयला खनन के लिए नीलामी प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 42 कोयला खदानों की नीलामी की गई है।’’ इसमें कहा गया कि इस हफ्ते जो दस ब्लॉक बिके हैं उनसे 2,858.20 करोड़ रुपये का सालाना राजस्व मिलने का अनुमान है।

भाषा

मानसी पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में