भारत-यूरोपीय संघ इस साल के अंत तक एफटीए पर हस्ताक्षर के लिए सहमतः गोयल
भारत-यूरोपीय संघ इस साल के अंत तक एफटीए पर हस्ताक्षर के लिए सहमतः गोयल
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने इस साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति जताई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
गोयल ने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में भारत-फिनलैंड व्यापार गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह व्यापार समझौता 2027 की पहली तिमाही यानी फरवरी-मार्च के आसपास लागू हो जाएगा।
गोयल ने कहा, “भारत-ईयू एफटीए को लेकर ब्रसेल्स में हुई बैठकों के दौरान अंतिम कानूनी दस्तावेज पर 2026 के अंत तक हस्ताक्षर करने और 2027 की पहली तिमाही में इसे लागू करने पर हमारी सहमति बनी है।”
उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों के कारोबार के लिए व्यापक अवसर खोलेगा।
भारत और 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ ने लंबे समय तक चली वार्ताओं के बाद इस वर्ष 27 जनवरी को इस बहुप्रतीक्षित समझौते को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी।
इस समझौते के तहत भारत से होने वाले 93 प्रतिशत निर्यात को यूरोपीय संघ में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जबकि ईयू से आयात होने वाली लक्जरी कारें और शराब सस्ती हो जाएंगी।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय

Facebook


