8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों की खुल सकती है किस्मत! 8वें वेतन आयोग में 6% इंक्रीमेंट का प्रपोजल, जानिए कितनी बढ़ सकती है आपकी सैलरी
8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने सालाना वेतन वृद्धि बढ़ाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इंक्रीमेंट मौजूदा 3% से बढ़ाकर 5% से 6% किया जाना जाहिए। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में हर साल पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
(8th Pay Commission News/ Image Credit: AI-generated)
- 3% इंक्रीमेंट बढ़ाने की मांग
- 5-6% करने का प्रस्ताव
- BPMS ने मांगा 6% इंक्रीमेंट
नई दिल्ली: 8th Pay Commission News: 8वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। आयोग की कर्मचारी संगठनों (8th Pay Commission News) के साथ लगातार बैठकें हो रही है, जिनमें वेतन और भत्तों से जुड़े अलग-अलग मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इन्हीं में सालाना इंक्रीमेंट भी अहम विषय बना हुआ है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को हर साल बेसिस पे का 3% इंक्रीमेंट मिलता है। अब कर्मचारी संगठन इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
3% से बढ़ाकर 5-6% करने की मांग
कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि मौजूदा 3% सालाना बढ़ोतरी महंगाई और बदलती आर्थिक परिस्थितियों के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने अपने प्रस्ताव में इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग रखी है। वहीं NCJCM के स्टाफ पक्ष का प्रस्ताव भी इसी के आसपास है। दूसरी ओर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने सालाना इंक्रीमेंट को 5% करने का सुझाव दिया है ताकि लंबे समय तक एक ही पद पर काम करने वाले कर्मचारियों की आय में लगातार बेहतर वृद्धि हो सके।
अभी कैसे जुड़ता है सालाना इंक्रीमेंट?
वर्तमान व्यवस्था में कर्मचारी (8th Pay Commission News) को हर साल उसके बेसिक पे का 3% अतिरिक्त मिलता है। यह रकम कर्मचारी की मूल सैलरी में जोड़ दी जाती है और अगले साल का इंक्रीमेंट नई बढ़ी हुई बेसिक पे पर तय होता है। यानी इंक्रीमेंट का असर सिर्फ एक साल तक नहीं रहता बल्कि आगे की सैलरी पर भी पड़ता है। इसी वजह से कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि वार्षिक बढ़ोतरी की दर में बदलाव किया जाए।
DA और इंक्रीमेंट में क्या है अंतर?
कर्मचारी संगठनों के अनुसार DA और सालाना इंक्रीमेंट दोनों का उद्देश्य अलग है। महंगाई भत्ता बढ़ती महंगाई के असर को कम करने और कर्मचारियों की खरीदारी क्षमता बनाए रखने के लिए दिया जाता है। वहीं इंक्रीमेंट का संबंध सेवा अवधि, अनुभव और वेतन में वास्तविक बढ़ोतरी से है। इसलिए संगठनों का कहना है कि केवल DA में वृद्धि पर्याप्त नहीं है। 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission News) 31 अगस्त और 1 सितंबर को जयपुर में बैठक करने वाला है, जहां ऐसे मुद्दों पर चर्चा जारी रहने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़े:
- LPG Gas Price Today: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले रुकिए! 1 अगस्त को 209 रुपये तक घटे थे दाम, क्या इस बार भी जेब को मिलेगी राहत?
- Chennai Businessman Child Sexual Abuse : राजधानी के मशहूर उद्योगपति का काला सच! पत्नी संग मिलकर नाबालिग के साथ बेडरूम में किया घिनौना काम, ऐसे खुला राज़
- Shivpuri Crime News: रक्षाबंधन मनाने गया था परिवार, इधर चोरों ने उड़ाए 32 तोला सोना, घर लौटते ही उड़ गए होश…लाखों कैश भी ले गए

Facebook


