Shivpuri Crime News: रक्षाबंधन मनाने गया था परिवार, इधर चोरों ने उड़ाए 32 तोला सोना, घर लौटते ही उड़ गए होश…लाखों कैश भी ले गए
Shivpuri Crime News: रक्षाबंधन मनाने गया था परिवार, इधर चोरों ने उड़ाए 32 तोला सोना, घर लौटते ही उड़ गए होश...लाखों कैश भी ले गए
Shivpuri Crime News: रक्षाबंधन मनाने गया था परिवार, इधर चोरों ने उड़ाए 32 तोला सोना, घर लौटते ही उड़ गए होश...लाखों कैश भी ले गए /image: IBC24 File
- रक्षाबंधन मनाने कानपुर गए परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया
- चोर 32 तोला सोना, 3 किलो से अधिक चांदी और करीब 4 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए
- पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है
शिवपुरी। Shivpuri Crime News: जिले के फिजिकल इलाके में शातिरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए 50 लाख (50 Lakh Theft) के जेवरात की चोरी कर ली है। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है।
रेकी कर वारदात की आशंका (Shivpuri Theft)
Madhya Pradesh Crime News मिली जानकरी के अनुसार, घटना फिजिकल थाना क्षेत्र मे 28 अगस्त की दोपहर से 29 अगस्त की रात के बीच हुई। शातिरों ने सूने मकान से 32 तोले सोना, 3 किलो से अधिक चांदी और चार लाख नगदी (Shivpuri Crime News) ले उड़ें। आशंका है कि शातिरों ने रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी के जेवरात की कीमत 50 लाख से ऊपर आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार राखी पर कानपुर गया था।
CCTV खंगाल रही पुलिस (MP Theft News)
Shivpuri Latest News गृह स्वामी मातादीन के अनुसार वो परिवार सहित राखी के दिन दोपहर अपनी ससुराल कानपुर गया था। जब बीती रात लगभग एक बजे लौट कर आया तब घर के ताले टूटे मिले और आलमारी में रखे 32 तोले सोने के जेवर, 3 किलो से अधिक चांदी समेत चार लाख नगद कैश गायब मिले। रात को ही पुलिस को सूचना दे दी गई और पुलिस चोरी ट्रेस करने के काम मे लग गई। आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकि आरोपियों की जल्द पहचान हो सके।
ये भी पढ़ें
- Flood Alert in Nepal: नेपाल में फिर प्रलय का अलर्ट! इन जिलों में चेतावनी जारी, अब तक 675 मौतें, जानें ताजा हालात
- Chhattisgarh IFS Transfer: IFS विवेक आचार्य को राज्य सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें कहां हुई नई पोस्टिंग, देखें आदेश
- Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी

Facebook


