8th Pay Commission Update: खत्म होने वाला है सरकारी कर्मचारियों का इंतजार! 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए सैलरी बढ़ोतरी का रास्ता कब होगा साफ

Ads

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने संसद में बताया है कि आयोग की रिपोर्ट कब तक आने की उम्मीद है। साथ ही आयोग की मौजूदा स्थिति और रिपोर्ट मिलने के बाद उसे लागू करने की प्रक्रिया पर भी जानकारी दी है।

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 03:22 PM IST

(8th Pay Commission Update/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट 3 मई 2027 तक आ सकती है।
  • आयोग फिलहाल कर्मचारियों से सुझाव जुटा रहा है।
  • रिपोर्ट पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार करेगी।

नई दिल्ली: 8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर (8th Pay Commission Update) सामने आई है। सरकार ने राज्यसभा में आयोग की समय सीमा को लेकर जानकारी दी है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अंपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। सरकार ने 3 नवंबर 2025 को आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की थी। ऐसे में आयोग के पास 3 मई 2027 तक रिपोर्ट देने का समय है। लेकिन अगर आयोग चाहे तो इससे पहले भी अपनी सिफारिशें सौंप सकता है।

आयोग कैसे कर रहा है अपना काम?

सरकार ने यह भी साफ किया कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) पूरी तरह स्वतंत्र संस्था है। आयोग पर यह कोई बाध्यता नहीं है कि वह अपनी बैठकों या कामकाज की जानकारी समय-समय पर सरकार को देता रहे। फिलहाल आयोग विभिन्न मंत्रालयों, कर्मचारी संगठनों और यूनियनों से सुझाव जुटा रहा है। अलग-अलग जगहों पर बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं ताकि सभी पक्षों की राय लेकर रिपोर्ट तैयार की जा सके।

रिपोर्ट आने के बाद क्या होगी प्रक्रिया?

जब आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को देगा तब केंद्र सरकार उसकी विस्तार से समीक्षा करेगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल तय करेगा कि किन सिफारिशों को स्वीकार करना है और किनमें बदलाव करना है। रिपोर्ट मिलते ही नई सैलरी लागू हो जाएगी ऐसा जरूरी नहीं है। आमतौर पर सरकार को रिपोर्ट की समीक्षा और मंजूरी देने में कुछ समय लगता है। इसलिए कर्मचारियों को अंतिम फैसले का इंतजार करना होगा।

7वें वेतन आयोग से क्या मिलती है सीख?

पिछले 7वें वेतन आयोग ने नवंबर 2015 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद सरकार ने जून 2016 में अधिकतर सिफारिशों को मंजूरी दी थी। हालांकि, संशोधित वेतन 1 जनवरी 2016 से लागू माना गया और कर्मचारियों को एरियर भी मिला। इसी आधार पर माना जा रहा है कि अगर 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट समय पर आती है तो सरकार उसके बाद फैसला ले सकती है। लेकिन इसे किस तारीख से लागू किया जाएगा। इसका अंतिम निर्णय केंद्र सरकार ही करेगी।

फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या है चर्चा?

कर्मचारी संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की है। अगर भविष्य में इस मांग को मंजूरी मिलती है तो न्यूनतम बेसिक सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अभी यह केवल कर्मचारियों की मांग है। सरकार और वेतन आयोग ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। इसलिए संभावित वेतन बढ़ोतरी के दावों को अभी पक्का नहीं माना जा सकता।

कर्मचारियों को अभी क्या करना चाहिए?

फिलहाल 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट (8th Pay Commission Update) तैयार की जा रही है और नई सैलरी या फिटमेंट फैक्टर पर कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनरों को सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। सही जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक रिपोर्ट और केंद्र सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार करना ही सबसे सही रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट कब तक आएगी?

सरकार के अनुसार, 8वें वेतन आयोग को 3 मई 2027 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है।

रिपोर्ट आने के बाद क्या होगा?

रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार उसकी समीक्षा करेगी और फिर कैबिनेट तय करेगी कि कौन-सी सिफारिशें लागू की जाएंगी।

क्या 8वां वेतन आयोग अभी काम कर रहा है?

हां, फिलहाल आयोग विभिन्न कर्मचारी संगठनों और यूनियनों से सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया में है।

क्या कर्मचारियों की सैलरी ₹69,000 हो जाएगी?

अभी नहीं। ₹69,000 की बेसिक सैलरी 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग पर आधारित अनुमान है। इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।