(JSW Combat Launch Date/ Image Credit: Screengrab)
नई दिल्ली: JSW Combat Launch Date: भारतीय SUV बाजार में जल्द ही एक नई दमदार गाड़ी (JSW Combat Launch Date) की एंट्री हो सकती है। JSW Motors अपनी पहली SUV JSW Combat के नाम से पेश करने की तैयारी कर रही है। यह SUV चीन की Chery कंपनी की Jetour T2 पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2026 के फेस्टिव सीजन में यानी दिवाली के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 30 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
JSW Combat का डिजाइन ग्लोबल-स्पेक Jetour T2 से काफी मिलता-जुलता रहने की उम्मीद है। लेकिन भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी ग्रिल, हेडलैंप और बंपर में बदलाव कर सकती है। SUV में बॉक्सी डिजाइन, स्क्वेयर LED हेडलैंप, बड़े बंपर और मोटी बॉडी क्लैडिंग दी जा सकती है। इसमें 20-इंच अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, वर्टिकल LED टेललैंप और टेलगेट पर स्पेयर व्हील भी मिल सकता है।
Combat के इंटीरियर को भी प्रीमियम (JSW Combat Launch Date) बनाने की उम्मीद है। इसमें बड़ा 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.6-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। SUV में पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एंबिएंट लाइटिंग और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल भी मिलने की उम्मीद है। 540-डिग्री कैमरा इसे पार्किंग के दौरान और भी सुविधाजनक बना सकता है।
JSW Combat की सबसे बड़ी खासियत इसका प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम हो सकता है। Jetour T2 में 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4kWh बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। यह सेटअप करीब 360hp की पावर और 610Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन मिलता है। भारत में Combat को फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ लाए जाने की उम्मीद है, हालांकि अंतिम स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगा।
रेंज के मामले में भी JSW Combat काफी (JSW Combat Launch Date) खास हो सकती है। ग्लोबल-स्पेक Jetour T2 प्लग-इन हाइब्रिड को 18.4kWh बैटरी के साथ करीब 90 किमी की NEDC इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है। वहीं पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से इसकी कुल ड्राइविंग रेंज करीब 1,200 किमी तक बताई जाती है। अगर भारत-स्पेक Combat में भी ऐसा प्रदर्शन मिलता है तो यह लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकती है।