8th Pay Commission: सैलरी सुनकर रह जाएंगे हैरान! इस नौकरी में मिलेंगे 1.9 लाख रुपये हर महीने, लेकिन क्या आपके पास है ये योग्यता? यहां चेक करें अपनी पात्रता

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के अभियान के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। जिसमें अलग-अलग पदों के अनुसार आकर्षक वेतन पैकेज भी दिया जाएगा।

8th Pay Commission: सैलरी सुनकर रह जाएंगे हैरान! इस नौकरी में मिलेंगे 1.9 लाख रुपये हर महीने, लेकिन क्या आपके पास है ये योग्यता? यहां चेक करें अपनी पात्रता

(8th Pay Commission/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 5, 2026 / 11:30 am IST
Published Date: August 5, 2026 11:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • 8वें वेतन आयोग में 20 पदों पर भर्ती का मौका।
  • कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल पदों पर वैकेंसी।
  • 31 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन।

नई दिल्ली: 8th Pay Commission: अगर आप 8वें वेतन आयोग के साथ (8th Pay Commission) काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। आयोग ने कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों से जुड़े महत्वपूर्ण कामों में योगदान देने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

8वें वेतन आयोग ने कुल 20 पदों के लिए वैकेंसी (8th Pay Commission Vacancy) जारी की है। इनमें सीनियर कंसल्टेंट के 5 पद, कंसल्टेंट के 5 पद और यंग प्रोफेशनल के 10 पद शामिल हैं। सीनियर कंसल्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 वर्ष और कम से कम 10 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं कंसल्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है और उम्मीदवार के पास कम से कम 6 साल का अनुभव होना चाहिए। यंग प्रोफेशनल पद के लिए 32 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास कम से कम 4 साल का अनुभव होना चाहिए।

कौन कर सकते हैं आवेदन?

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स (HR) या इंडस्ट्रियल रिलेशन (IR) में मास्टर डिग्री या MBA की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा एलएलबी (LLB) डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे बार काउंसिल या बार एसोसिएशन में रजिस्टर्ड हों और उन्हें सर्विस मामलों व कानूनी रिसर्च का अनुभव हो। उम्मीदवारों को माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन तैयार करने की अच्छी जानकारी होना भी जरूरी है।

कितनी मिलेगी सैलरी और नियुक्ति की अवधि

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन पैकेज (8th Pay Commission Salary) दिया जाएगा। सीनियर कंसल्टेंट को फुल टाइम के लिए 1.80 लाख रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। कंसल्टेंट पद पर 1.90 लाख रुपये प्रति माह और यंग प्रोफेशनल पद पर 90 हजार रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। नियुक्ति शुरुआत में एक साल या आयोग के कार्यकाल तक के लिए होगी। प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

सैलरी पैकेज (पदों के अनुसार)

पद का नाम फुल-टाइम पार्ट टाइम (12 दिन/महीना) पार्ट टाइम (6 दिन/महीना)
सीनियर कंसल्टेंट ₹ 1,80,000 ₹ 90,000 ₹ 45,000
कंसल्टेंट ₹ 1,90,000 ₹ 60,000 ₹ 30,000
यंग प्रोफेशनल ₹ 90,000 ₹ 45,000 ₹ 22,500

कैसे करें आवेदन और क्या है चयन प्रक्रिया?

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि हार्ड कॉपी, डाक या ईमेल के जरिए भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। चयनित उम्मीदवारों को नौकरी का ऑफर ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।