अबॉट का तीसरी तिमाही का मुनाफा चार प्रतिशत बढ़कर 376 करोड़ रुपये हुआ

अबॉट का तीसरी तिमाही का मुनाफा चार प्रतिशत बढ़कर 376 करोड़ रुपये हुआ

अबॉट का तीसरी तिमाही का मुनाफा चार प्रतिशत बढ़कर 376 करोड़ रुपये हुआ
Modified Date: February 12, 2026 / 08:24 pm IST
Published Date: February 12, 2026 8:24 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) दवा कंपनी अबॉट का 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 376 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 361 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

दवा कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में एक्सचेंज को बताया कि तीसरी तिमाही में उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 1,724 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी समय में यह 1,614 करोड़ रुपये था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में