अभय चौधरी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में निदेशक नियुक्त

अभय चौधरी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में निदेशक नियुक्त

अभय चौधरी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में निदेशक नियुक्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: November 1, 2020 10:55 am IST

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) ने अभय चौधरी को अपना निदेशक (परियोजना) नियुक्त किया है।

पीजीसीआईएल ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस जिम्मेदारी से पहले चौधरी वाणिज्य एवं नियामकीय प्रकोष्ठ के कार्यकारी निदेशक थे। साथ ही उनके पास समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी थी।

चौधरी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) दुर्गापुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। उनके पास आईएमटी गाजियाबाद से प्रबंधन में परास्नातक डिप्लोमा है।

भाषा शरद मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में