ऐसवेक्टर के आईपीओ को मिला पूर्ण अभिदान

ऐसवेक्टर के आईपीओ को मिला पूर्ण अभिदान

ऐसवेक्टर के आईपीओ को मिला पूर्ण अभिदान
Modified Date: September 28, 2026 / 07:27 pm IST
Published Date: September 28, 2026 7:27 pm IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स पारिस्थितिकी तंत्र संचालित करने वाली कंपनी ऐसवेक्टर लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के दूसरे दिन पूर्ण अभिदान प्राप्त हो गया।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 7,42,29,166 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 8,42,44,680 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जिससे कुल अभिदान 1.13 गुना रहा।

खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.34 गुना बोलियां मिलीं, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटे के लिए 1.20 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 1.03 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

ऐसवेक्टर लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 189 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ का मूल्य दायरा 30-32 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी के शेयर संभवत: पांच अक्टूबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगे।

आईपीओ में 287 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं और इसमें 4.16 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में