एको ने आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकर्स नियुक्त किए, 2.5 अरब डॉलर तक मूल्यांकन का लक्ष्य

एको ने आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकर्स नियुक्त किए, 2.5 अरब डॉलर तक मूल्यांकन का लक्ष्य

एको ने आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकर्स नियुक्त किए, 2.5 अरब डॉलर तक मूल्यांकन का लक्ष्य
Modified Date: April 27, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: April 27, 2026 3:53 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) डिजिटल बीमा कंपनी एको ने शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी शुरू कर दी है। घटनाक्रम से परिचित सूत्रों के अनुसार कंपनी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली और कोटक सिक्योरिटीज को ‘बुक-रनिंग लीड मैनेजर’ के रूप में चुना है।

सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु स्थित यह कंपनी अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए लगभग 2 से 2.5 अरब डॉलर (लगभग 16,000 से 20,000 करोड़ रुपये) के मूल्यांकन का लक्ष्य रख रही है।

उम्मीद है कि कंपनी आने वाले महीनों में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा करेगी।

इस आईपीओ में नए शेयरों को जारी करने और मौजूदा निवेशकों द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) किए जाने की संभावना है।

वरुण दुआ द्वारा स्थापित एको (एसीकेओ) को 2017 के अंत में अपना लाइसेंस मिला था और इसने 2018 में परिचालन शुरू किया था। कंपनी ने जनरल अटलांटिक, मल्टीपल्स पीई, एक्सेल, एलिवेशन कैपिटल और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड सहित निवेशकों से 58.3 करोड़ डॉलर से अधिक का फंड जुटाया है।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जैसी पुरानी बीमा कंपनियां और डिजिट इंश्योरेंस जैसे नए खिलाड़ी काफी हद तक एजेंटों और बिचौलियों पर निर्भर हैं। इसके विपरीत एसीकेओ सीधे उपभोक्ताओं को बीमा उत्पाद बेचने के मॉडल पर काम करती है। इससे पारंपरिक वितरण तंत्र (एजेंट आदि) की जरूरत खत्म हो जाती है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में