एसीएमई ग्रीनटेक सेवेंथ ने 450 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए दो समझौते किए

एसीएमई ग्रीनटेक सेवेंथ ने 450 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए दो समझौते किए

एसीएमई ग्रीनटेक सेवेंथ ने 450 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए दो समझौते किए
Modified Date: March 12, 2026 / 12:25 pm IST
Published Date: March 12, 2026 12:25 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एसीएमई सोलर होल्डिंग्स की इकाई एसीएमई ग्रीनटेक सेवंथ प्राइवेट लिमिटेड ने फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (एफडीआरई) पावर प्रोजेक्ट के तहत 450 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए एसजेवीएन लिमिटेड के साथ दो बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी बयान के अनुसार ये समझौते दो मार्च को 25 वर्ष की अवधि के लिए किए गए। यह निविदा शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली दिशानिर्देशों के तहत जारी की गई थी। इसके लिए नौ अक्टूबर 2025 को ई-रिवर्स नीलामी आयोजित की गई थी और 10 नवंबर 2025 को आशय पत्र प्राप्त हुआ था।

इन समझौते के बाद चालू वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी द्वारा हस्ताक्षरित विद्युत खरीद समझौतों की क्षमता 1,690 मेगावाट हो गई है, जिससे कुल अनुबंधित क्षमता बढ़कर 6,270 मेगावाट हो गई है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में