LPG Gas Price in India Today: भारत में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 613 रुपए, इजराइल-ईरान युद्ध के बीच केंद्र की मोदी सरकार दे रही उपभोक्ताओं को छूट, देखिए पूरी डिटेल
LPG Gas Price in India Today: भारत में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 613 रुपए, इजराइल-ईरान युद्ध के बीच केंद्र की मोदी सरकार दे रही उपभोक्ताओं को छूट, देखिए पूरी डिटेल
LPG Gas Price in India Today: भारत में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 613 रुपए, इजराइल-ईरान युद्ध के बीच केंद्र की मोदी सरकार दे रही उपभोक्ताओं को छूट / Image: IBC24 Customized
- गैस कीमतों में ₹60 की वृद्धि के बावजूद, मिल रही 300 रुपए की छूट
- पहला रिफिल सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर और सेफ्टी पाइप पूरी तरह फ्री
- अफवाहों और 'पैनिक' फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
नई दिल्ली: LPG Gas Price in India Today ईरान में जारी तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर चिंता बढ़ रही है। जहां एक ओर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है तो दूसरी ओर अफवाहों से प्रभावित होकर लोग गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की मारा-मारी को लेकर देशभर से वीडियो और खबरें सामने आ रही है। वहीं, इसी बीच नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को हालात पर लगातार नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मौजूदा स्थिति को घबराहट में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन संभावित संकट से निपटने के लिए भारत की तैयारियां मजबूत हैं।
613 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर
LPG Gas Price in India Today वहीं, दूसरी ओर हाल में भारत में सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद कई शहरों में एलपीजी गैस के दाम 1000 रुपए तक पहुंच गए हैं। लेकिन दूसरी ओर भारत सरकार अभी करोड़ों ग्राहकों को सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी दे रहा है, यानि गैस सिलेंडर अभी भी 613 रुपए में ही मिल रहा है।
300 रुपए सब्सिडी
दरअसल केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। पीएम उज्ज्वला योजना (PMUY) की शुरुआत मई 2016 में देश के गरीब परिवारों की महिलाओं को बिना पैसा जमा किए एलपीजी कनेक्शन दिया गया था। आज इस योजना के तहत देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं। इन लाभार्थियों को सरकार की तरफ से 300 रुपये सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है, जो कि उनके अकाउंट में आती है।
दो बर्नर वाला स्टोव फ्री में
आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार दाम में इजाफे के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 913 रुपए में मिल रहा है, लेकिन पहले इसका दाम 853 रुपये था। केंद्र प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी दे रहा है, जिससे सिलेंडर का दाम घटकर 613 रुपए रहा जाता है। योजना के तहत प्रेशर रेगुलेटर, 1.2 मीटर सेफ्टी होज पाइप, DGCC बुकलेट, पहला रिफिल सिलेंडर और दो बर्नर वाला स्टोव फ्री में दिया जाता है। लाभार्थी को इन चीजों के लिए किसी तरह का भुगतान नहीं करना होता।
देश संभावित चुनौतियों से निपटने में सक्षम: पीएम मोदी
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने गुरुवार को मंत्रियों से कहा कि वे देश के भीतर की स्थिति पर सतर्क नजर रखें। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर गलत जानकारी और विपक्ष के प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब दें। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि इस तरह के मामलों में आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है क्योंकि यह संकट सिर्फ किसी एक देश का नहीं बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की तैयारी कई अन्य देशों और पड़ोसी देशों की तुलना में बेहतर है। उन्होंने भरोसा जताया कि देश संभावित चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।
ये भी पढ़ें
- Son Killed Mother: बेटे ने दरिंदगी की सारे हदें की पार, बंद कमरे में अपने ही मां का किया ये हाल, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
- Induction Stove Online: देश में तीन गुना बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की बिक्री.. सिलेंडर की चिंता के बीच यहाँ 2 दिन में ही बिक गया एक महीने का माल..
- Farooq Abdullah First Reaction: ‘ये चीजें तो होती रहती है..’ हत्या की कोशिश के बाद आया पूर्व मुख्यमंत्री का पहला बयान, कहा- ‘नफरत का जाल फैला हुआ है’

Facebook


