Farooq Abdullah Attack: ‘उन्हें 20 वर्षों से मारना चाहता था’ पूर्व CM पर फायरिंग करने वाले का कबूलनामा, बताया किस वजह से चलाई गोली! जानें कौन है ये?
Farooq Abdullah Attack: 'उन्हें 20 वर्षों से मारना चाहता था' पूर्व CM पर फायरिंग करने वाले का कबूलनामा, बताया किस वजह से चलाई गोली! जानें कौन है ये?
Farooq Abdullah Attack | Photo Credit: IBC24
- फारूक अब्दुल्ला पर शादी समारोह में फायरिंग, वे सुरक्षित
- आरोपी कमल सिंह जामवाल ने 20 वर्षों से हत्या का इरादा बताया
- उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को मामूली चोट, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली: Farooq Abdullah Attack जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की गई है। इस हमले में पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि, पूर्व सीएम फारूक अब्दुला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में गए थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया है। पुलिस ने पूर्व सीएम अब्दुला पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमलावर की पहचान जम्मू के स्थानीय निवासी कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है।
हमलावर का बयान
Farooq Abdullah Attack News पुलिस पूछताछ में हमलावर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को पिछले 20 वर्षों से मारना चाहता था। उसने इसे अपना “व्यक्तिगत एजेंडा” बताया है। पुलिस ने जो बंदूक जब्त की है, वह हमलावर की अपनी लाइसेंसी बंदूक बताई जा रही है।
कौन है हमलावर कमल सिंह जामवाल?
रिपोर्ट्स के अनुसार, कमल सिंह जामवाल का जन्म 1963 में हुआ था और वह लंबे समय से जम्मू के ओल्ड सिटी क्षेत्र में रह रहा है। बताया जाता है कि उस इलाके में उसकी कई दुकानें हैं, जिनसे मिलने वाले किराए के सहारे वह अपना गुजारा करता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Jammu, Jammu & Kashmir: J&K Police have taken an accused into a custody and are questioning him in connection with firing incident at a function attended by JKNC Chief Farooq Abdullah and Deputy CM Surinder Choudhary.
An accused says, “I wanted to kill Farooq Abdullah for 20… pic.twitter.com/LEVWvQRC8B
— IANS (@ians_india) March 11, 2026
शादी समारोह के दौरान हुआ फायरिंग
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात एक शादी समारोह में गए हुए थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई है, जबकि फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- 12 March 2026 Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशी वालों के लिए शुभ, क्या आपकी भी चमकेगी किस्मत! पढ़ें गुरुवार का राशिफल
- Farooq Abdullah Attack: पूर्व मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला! शादी में हमलावर ने सिर पर तानी बंदूक, मची अफरा-तफरी, डिप्टी सीएम भी थे मौजूद, सामने आया CCTV वीडियो
- इन लोगों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, अचानक हो सकता है धन का लाभ, पढ़े मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

Facebook


