Kanpur Mahant NonVeg Eating: वाह..! पंडित जी तो नॉन वेज लवर निकले! मीट खाते हुए महंत का वीडियो वायरल, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा, अब लिया गया ये बड़ा एक्शन

Kanpur Mahant NonVeg Eating: बताया जाता है कि महंत प्रशांत गिरी मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं और वहीं से मंदिर की देखरेख करते हैं। करीब दो दिन पहले उनका एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर नॉनवेज खाते हुए दिखाई दे रहे थे।

Kanpur Mahant NonVeg Eating: वाह..! पंडित जी तो नॉन वेज लवर निकले! मीट खाते हुए महंत का वीडियो वायरल, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा, अब लिया गया ये बड़ा एक्शन

PANDIT NONVEG/ image source: Youth_Army_IN x handle

Modified Date: March 12, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: March 12, 2026 2:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महंत का नॉनवेज वीडियो वायरल
  • भक्तों में भारी नाराजगी
  • मंदिर परिसर में हंगामा

Kanpur Mahant NonVeg Eating: कानपुर: उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला Kanpur Mahant NonVeg Eating मामला सामने आया है, जहां एक मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद भारी हंगामा हो गया। मामला Bhuteshwar Temple Kanpur से जुड़ा है, जहां के महंत Prashant Giri उर्फ गोलू पंडित का कथित तौर पर नॉनवेज खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

Bhuteshwar Temple Controversy: महंत का नॉनवेज खाते हुए का वीडियो वायरल

जैसे ही यह वीडियो लोगों तक पहुंचा, मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज भीड़ ने महंत को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट और हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महंत को भीड़ के चंगुल से निकालकर सुरक्षित थाने ले गई।

Kanpur Temple Mahant Beaten: यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार Kanpur Mahant NonVeg Eating घटना Rawatpur क्षेत्र के Keshavpuram में स्थित भूतेश्वर मंदिर की है। बताया जाता है कि महंत प्रशांत गिरी मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं और वहीं से मंदिर की देखरेख करते हैं। करीब दो दिन पहले उनका एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर नॉनवेज खाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी। देर रात जब महंत मंदिर परिसर में दिखाई दिए तो कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और गुस्से में आकर उनकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kanpur Mahant NonVeg Eating घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। लोगों का आरोप है कि मंदिर के महंत होकर इस तरह की हरकत करना धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। वहीं कई महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर महंत को पीटा और कहा कि ऐसे व्यक्ति को मंदिर में रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद महंत को भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया गया है। Kamlesh Roy, जो Rawatpur Police Station के थाना प्रभारी हैं, के मुताबिक महंत प्रशांत उर्फ गोलू ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा मारपीट और हंगामा करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।