BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एक्मे सोलर को मध्य प्रदेश में 220 मेगावाट की सौर परियोजना मिली

एक्मे सोलर को मध्य प्रदेश में 220 मेगावाट की सौर परियोजना मिली

एक्मे सोलर को मध्य प्रदेश में 220 मेगावाट की सौर परियोजना मिली
Bhasha
Published: 10 Feb 2026 | 11:55 amModified: 10 Feb 2026 | 11:55 am

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) एक्मे सोलर होल्डिंग्स को मध्य प्रदेश के मुरैना सोलर पार्क के लिए रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड से 220 मेगावाट की सौर परियोजना मिली है। इसमें बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली भी शामिल है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह परियोजना रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड द्वारा जारी 440 मेगावाट की निविदा का हिस्सा है।

यह निविदा दर-आधारित प्रतिस्पर्धी दिशा-निर्देशों के तहत जारी की गई जिसके लिए सितंबर 2025 में ‘इलेक्ट्रॉनिक रिवर्स’ नीलामी आयोजित की गई थी।

परियोजना के तहत अधिकतम वार्षिक क्षमता उपयोग कारक (सीयूएफ) 35 प्रतिशत रखा गया है। साथ ही, सुबह और शाम दो-दो घंटे की अवधि में कुल चार घंटे की उच्चतम मांग आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी जिसमें सालाना 95 प्रतिशत उपलब्धता अनिवार्य होगी।

यह परियोजना 25 वर्ष की विद्युत खरीद संधि (पीपीए) के तहत आपूर्ति दायित्वों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा और बैटरी भंडारण प्रौद्योगिकी का संयुक्त उपयोग करेगी।

विद्युत खरीद संधि, मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड के साथ की जाएगी।

भाषा निहारिका

निहारिका

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एक्मे सोलर को मध्य प्रदेश में 220 मेगावाट की सौर परियोजना मिली

People also search for:ACMEAcme Solar ProjectProjectSolar
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm