कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) डेनमार्क की शराब कंपनी कार्ल्सबर्ग ग्रुप की भारतीय इकाई कार्ल्सबर्ग इंडिया लिमिटेड, टीएमसी ट्रांसफॉर्मर्स (इंडिया) लिमिटेड, उजिन फार्मा लिमिटेड और मातंगी रबड़ लिमिटेड को प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को इन चारों कंपनियों के आईपीओ दस्तावेज मई से जुलाई के बीच मिले थे। नियामक ने 28 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच उनके आईपीओ प्रस्तावों की समीक्षा पूरी की। सेबी की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है।
सेबी की मंजूरी मिलने के बाद कंपनियां लागू नियामकीय आवश्यकताओं के अधीन अपने सार्वजनिक निर्गम की तैयारियां आगे बढ़ा सकती हैं।
डेनमार्क की प्रमुख शराब कंपनी कार्ल्सबर्ग समूह की भारतीय इकाई कार्ल्सबर्ग इंडिया लिमिटेड ने एक जुलाई को सेबी के पास गोपनीय तरीके से आईपीओ के दस्तावेज जमा किए थे।
टीएमसी ट्रांसफॉर्मर्स (इंडिया) लिमिटेड के प्रस्तावित 550 करोड़ रुपये के आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है।
उजिन फार्मा के प्रस्तावित आईपीओ में 1.18 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवर्तक 72.82 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश करेंगे।
सेबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मातंगी रबड़ लिमिटेड को भी उसके प्रस्तावित आईपीओ के लिए नियामक की मंजूरी मिल गई है।
भाषा योगेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pm